होमExplainersलगातार हो रहा पैरों में दर्द? कहीं आपको तो नहीं ये बीमारी!...

लगातार हो रहा पैरों में दर्द? कहीं आपको तो नहीं ये बीमारी! एक्सपर्ट से जानें

What disease causes constant leg pain: कुछ लोग अक्सर एक शिकायत लेकर आते हैं कि उनके पांव में रोजोना लगातार दर्द रहता है.

What disease causes constant leg pain: कुछ लोग अक्सर एक शिकायत लेकर आते हैं कि उनके पांव में रोजोना लगातार दर्द रहता है. कई बार ये थकान के कारण होता है. कई बार चलने-फिरने के कारण होता है. इन छोटी-छोटी बातों को लोग इग्नोर कर देते हैं और अपने डेली लाइफ रूटीन पर लग जाते हैं. लेकिन इस तरह की आदत आपको कितना नुकसान पहुंचा सकती है.

जिन लोगों को अगर बार-बार पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर रही है, उन्हें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. ये समस्या भी कई ओर इशारा करती है. हालांकि इसके कई कारण हो सकते हैं. कुछ लोग लगातार खड़े रहने का काम करते हैं. गलत तरीके से बैठकर काम करते हैं, शरीर में अगर पोषक तत्वों की कमी हो तब मांसपेशियो में खिचाव महसूस हो सकता है. जिसके कारण पैरों में भारीपन, सूजन, जलन, झनझनाहट, कमजोरी या फिर चलने की परेशानी भी परेशान कर सकती है.

रात को सोते समय होता काफी दर्द

कुछ लोगों को ये दर्द रात को सोते समय दौरान होता है. उस दौरान ये दर्द और भी तेज होने लगता है. नतीजा नींद में कमी और स्लीप साइकल काफी डिस्टर्ब हो जाता है. अब पैरों के ही दर्द के कारण आप काफी सारी समस्या ले बैठते हैं. जैसे चिढ़चिढ़ापन, सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय दर्द, नसों में जकड़न महसूस होना. हालांकि अगर आपको ये समस्या बार-बार होती है तो डॉक्टर से चेक करवाना चाहिए. समय पर डॉक्टर से करवाई गई जांच आपको दर्द से राहत दिलवा सकती है. ताकि आप आगे चलकर गंभीर बमारी से बच सके. ऐसा दर्द क्यों होता है. इसके पीछे का एक कारण वैरिकोज वेंन्स भी हो सकता है. क्या होता है ये और क्यों होता है. आइए डॉक्टर से जानते हैं. फिट रहे इंडिया ने डॉक्टर शिव चौधरी से खास बातचीत की. उन्होंने क्या बताया आइए जानते हैं.

यहां देखें पूरा VIDEO:

क्या होता है वैरिकोज वेन्स?

लगातार पैर में दर्द, पैरों में सूजन आना आमतौर पर ये समस्या तब होती है जब आपके पांव से खून का फ्लो हार्ट की तरफ सही तरीके से नहीं हो पाता. आपको नसों की परेशानी, मांसपेशियों की कमजोरी हो सकती है. डॉक्टर शिव चौधरी ने बताया कि वैरिकोज वेन्स की स्थिती उतनी खतरनाक नहीं होती है. लेकिन समय रहते अगर आप इसकी जांच नहीं करवाएंगे तो समस्या सामने आ सकती है. इसलिए समय रहते जांच करवाना जरूरी होता है.

अब सवाल आता है कि किन लोगों को ये समस्या अधिक परेशान करती है. इसका जवाब है जो लोग लगातार खड़े रहने का काम करते हैं. उनमें इस समस्या का खतरा और भी अधिक देखा जाता है. लंबे समय तक खड़े रहकर काम करना या फिर लगातार बैठकर काम करना यह समस्या पैदा कर सकता है. बढ़ती हुई उम्र के साथ हमारी मसल्स कमजोर होने लगती है. जिसके कारण दर्द की संभावना भी और अधिक बढ़ जाती है. वहीं लाइफस्टाइल भी इसमें काफी अहम रोल निभाता है. आपका खानपानकैसा है, फिजिकल एक्टिवीटी आप कितनी कर रहे हैं ये भी इस समस्या पर निर्भर करती है.

यह भी पढ़ें: क्या सिर दर्द में दवा लें या नहीं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer: इस लेख में प्रकाशित जानकारी डॉक्टर/एक्सपर्ट के निजी विचार हैं. इसमें दी गई जानकारी किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार के लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. लेखक और वेबसाइट इस जानकारी के आधार पर किए गए स्वयं उपचार के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments