होमExplainersक्या सिर दर्द में दवा लें या नहीं? जानें क्या कहते हैं...

क्या सिर दर्द में दवा लें या नहीं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Home Remedies For Migraine: जो व्यक्ति माइग्रेन की समस्या से परेशान हैं, उन्हें मालूम है कि ये कितना खतरनाक होता है.

Home Remedies For Migraine: जो व्यक्ति माइग्रेन की समस्या से परेशान हैं, उन्हें मालूम है कि ये कितना खतरनाक होता है. जिन व्यक्तियों को ये दर्द महसूस होता है उन्हें नसें फट रही हो इस तरह लगता है. वहीं ये भी ध्यान रखना चाहिए कि अलग-अलग लोगों में ये दर्द का स्तर भी अलग होता है. इसलिए इसे कई तरह का दर्द समझ सकते हैं. लेकिन कई लोग सिर में एक तरफ के दर्द से काफी परेशान रहते हैं.

जो लोग इस अनकंट्रोल से दर्द से परेशान हैं, उन्हें मालूम है कि जब तक वो दवा नहीं ले लेते तब तक इसपर कंट्रोल पाना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इस दर्द से परेशान हैं, तो कुछ घरेलु उपाय अपना सकते हैं. जिसकी मदद से कुछ हद तक इससे राहत मिल सकती है. ऐसे में पहले ये समझ लेते हैं कि आखिर माइग्रेन का दर्द आखिर दिखता कैसा है. इसके क्या कारण होते हैं, किन घरेलु उपाय से इसे ठीक किया जा सकता है. आइए जानते हैं.

क्या है माइग्रेन का कारण?

आजकल मौसम काफी खराब चल रहा है. इस खराब मौसम में माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खास ध्यान रखना होता है. जैसे मौसम में बदलाव खासतौर पर बैरोमेट्रिक दबाव में बदलाव और ह्यूमिडिटी पैदा करते हैं. साथ ही शरीर में पानी की कमी भी इस समस्या को ट्रिगर करती है. आपके खानपान- जैसे पुराना पनीर, चॉकलेट, प्रोसेस्ड मीट और आर्टिफिशियव स्वीटनर इस समस्या का अधिक शिकार बना सकता है. नींद का डिस्टर्ब होना, कैफेन की अधिक मात्रा, शराब का अधिक सेवन, चमकदार रोशनी, इत्र जैसी तेज गंध, गैस एसिडिटी. इस समस्या को ट्रिगर करता है.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

किसी भी बीमारी या फिर परेशानी को डॉक्टर की सलाह की मदद से ही ठीक किया जा सकता है. फिट रहे इंडिया ने सिर में होने वाले कंटिन्यूस दर्द पर मेट्रो हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर राहुल कुमार से खास बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि कितने दिनों तक सिर दर्द है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए. डॉक्टर के अनुसार अगर लगातार दो हफ्तों तक आपको सिर दर्द महसूस हो रहा है, तो आप अलर्ट हो जाइए.

उन्होंने बताया कि हम पहले पेशंट से सवाल करते हैं कि किस तरह से दर्द महसूस हो रहा है. क्योंकि कुछ लोगों को दर्द पूरे सिर में होता है, कुछ लोगों के में आधे सिर में दर्द होता है. सभी मरीजों के अलग-अलग प्रकार होते हैं. कुछ लोगों को सिर दर्द के साथ उबकाई आती है. इन सभी सवालों को सुनने के बाद ही डॉक्टर आगे के इलाज को शुरू करते हैं.

यहां देखें पूरी VIDEO

क्या सिर दर्द में दवा लेनी चाहिए?

कुछ लोग सिर दर्द होने के बाद दवा का सेवन करते हैं. इसके पीछे का कारण साफ है. जब दर्द कंट्रोल नहीं होता तो दवा का सेवन किया जाता है. ऐसे में क्या ये सेफ है? डॉक्टर ने बताया कि आप कभी-कबार अगर दवा का सेवन करते हैं, तो ये कोई नुकसान नहीं पहुंचाता.

यह भी पढ़ें: World Health Day 2026: दिल से जुड़ी ये सच्चाई शायद आप नहीं जानते! डॉक्टर से जानिए हार्ट अटैक के असली संकेत

Disclaimer: इस लेख में प्रकाशित जानकारी डॉक्टर/एक्सपर्ट के निजी विचार हैं. इसमें दी गई जानकारी किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार के लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. लेखक और वेबसाइट इस जानकारी के आधार पर किए गए स्वयं उपचार के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments