होमDietलंबा जीने के लिए बैलेंस्ड हो डाइट, हरी पत्तेदार सब्जियों से लेकर...

लंबा जीने के लिए बैलेंस्ड हो डाइट, हरी पत्तेदार सब्जियों से लेकर इन फूड्स को करें शामिल

Foods For Long Life: बैलेंस्ड डाइट में हर दिन अपने भोजन में बस फल, सब्जियां, प्रोटीन, डेयरी और साबुत अनाज को शामिल करें.

Foods For Long Life: आज के समय में लोग की लाइफस्टाइल बिगड़ने के कारण उनकी उम्र घट रही है. गलत खानपान के चलते उन्हें कम उम्र में गंभीर बीमारियां हो रही है. जिसकी वजह से वह दुनिया को जल्दी अलविदा कह देते हैं. लेकिन अगर आप अपने जीवन में कुछ बेहतर बदलाव करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं.

लाइफ में सबसे जरूरी होती है डाइट. अगर व्यक्ति अपनी डाइट का नियमित रूप से प्रोपर ध्यान रखें तो वह बेहतर जीवन जी सकता है. इसके साथ ही वह बीमारियों से भी बचा रहेगा और वह लंबा जीवन जी सकेंगे. इसलिए एक्सपर्ट भी बैलेंस्ड डाइट सजेस्ट करते हैं. बैलेंस्ड डाइट के लिए आपको कहीं जानें की जरूरत नहीं बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है. बैलेंस्ड डाइट में हर दिन अपने भोजन में बस फल, सब्जियां, प्रोटीन, डेयरी और साबुत अनाज को शामिल करें. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन-किन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

ऐसी हो बैलेंस्ड डाइट

हरी पत्तेदार सब्जियां: बैलेंस्ड डाइट के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें. इनमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे खनिज लवण और विटामिन A, C, E, K और फोलेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. साथ ही ये कैलोरी में कम, लेकिन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आंखों की रोशनी, दिल की सेहत और इम्यूनिटी बूस्ट के लिए बेहतर सोर्स हैं.

फल: अपनी डाइट में फलों को मुख्य रूप से शामिल करना चाहिए. फल में विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे खनिज लवण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. साथ ही फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी देते हैं. फलों के सेवन से शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट होती है. साथ ही ये पाचन में सुधार करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं.

नट्स और बीज: अपनी डाइट और बैलेंस्ड रखने के लिए इसमें नट्स और बीज को भी शामिल करें. नट्स और बीज में पोषक तत्वों का पावरहाउस माने जाते हैं. इनमें हेल्दी फैट्स और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. साथ ही फाइबर, विटामिन E, और मैग्नीशियम, सेलेनियम, जिंक जैसे खनिज लवण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये दिल की सेहत और वेट कंट्रोल रखने के लिए सबसे सही होते हैं. इनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है.

दालें: प्रोटीन के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बैलेंस्ड डाइट के लिए आपको नियमित डाइट में दिन में एक बार दाल का सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि दाल में 25 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है जो एक दिन के लिए काफी है. इसके अलावा फाइबर, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. दालों में लो फैट होता है और ये मांसपेशियों के विकास, पाचन में सुधार, ब्लड शुगर नियंत्रण, और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Healthy Heart के लिए पोटेशियम जरूरी, रोजाना खाएं ये 3 फल, बीमारियों से दूर रहेगा दिल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments