होमDietHealthy Heart के लिए पोटेशियम जरूरी, रोजाना खाएं ये 3 फल, बीमारियों...

Healthy Heart के लिए पोटेशियम जरूरी, रोजाना खाएं ये 3 फल, बीमारियों से दूर रहेगा दिल

These 3 Superfoods Have High Potassium: पोटेशियम को शामिल करके दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

These 3 Superfoods Have High Potassium: भारत में दिल के मरीजों की संख्या लगभग 5.46 करोड़ (54.6 मिलियन) से अधिक होने का अनुमान है. हृदय रोग (CVD) भारत में मौत का सबसे बड़ा कारण है, जिससे हर साल लगभग 28 लाख से अधिक लोगों की जान जाती है. इन मौतों में 20% से अधिक मामले वैश्विक स्तर पर भारत के ही होते हैं.

इसलिए अपने दिल की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी काम होता है. सही डाइट और लाइफ में छोटे-मोटे बदलाव करने से हम अपने दिल की सेहत को सही रख सकते हैं. वहीं दिल की बीमारियों को लेकर हुई एक स्टडी में पता चला है कि पोटेशियम खनिज लवण से हार्ट फेलियर और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है. यह स्टडी न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी है, जिसमें पता चला है कि डाइट में पोटेशियम (Potassium-Rich Diet) को शामिल करके दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

पोटेशियम दिल को रखता हेल्दी

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी रिपोर्ट के अनुसार पोटेशियम से भरपूर फूड्स खाने से दिल की सेहत दुरूस्त रहती है. पोटेशियम एक महत्वपूर्ण खनिज और इलेक्ट्रोलाइट है जो शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और मांसपेशियों के संकुचन को सुचारू बनाकर हृदय रोगों व स्ट्रोक के खतरे को कम करता है.

पोटेशियम से भरपूर ये फल

केला (Banana): केला दिल की सेहत के लिए अच्छा फल है. केला पोटेशियम का बेहतरीन नेचुरल सोर्स है, एक केले में लगभग 422 ग्राम या फिर उससे ज्यादा पोटेशियम पाया जाता है. पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके और शरीर से अतिरिक्त सोडियम बाहर निकालकर हृदय की सेहत को सुधारता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करता है, जबकि मैग्नीशियम और विटामिन B6 दिल की धड़कन को सामान्य रखने और तनाव को कम करने में मदद करते हैं.

एवोकाडो (Avocado): दिल की सेहत के लिए एवोकाडो भी बढ़िया सोर्स है. एवोकाडो में भरपूर मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स यानि हेल्दी फैट के साथ-साथ फाइबर और पोटेशियम होता है, जो इसे दिल की सेहत के लिए बढ़िया होता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने, ब्लड प्रेशर को करके और दिल की बीमारियों को कम करता है. आधे एवोकाडो में लगभग 364 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है.

संतरा (Orange): दिल की सेहत को दुरूस्त रखने के लिए आप संतरा का सेवन भी कर सकते हैं. संतरे में मौजूद पोटैशियम, फाइबर, विटामिन C पाया जाता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. संतरे में मिलने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते है. जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और हार्ट फेलियर होने के खतरे को कम करता है. एक संतरे में लगभग 230 से 240 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है.

आज के समय में अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और जंक फूड्स के साथ-साथ अनहेल्दी हैबिट्स के कारण दिल की बामरियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है. लेकिन अपने खानपान में कुछ सुधार करके आप इन खतरों को कम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 30 के बाद शुरू हो जाती हैं ये खामोश बीमारियां! अभी से कराएं ये टेस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments