होमHealth News30 के बाद शुरू हो जाती हैं ये खामोश बीमारियां! अभी से...

30 के बाद शुरू हो जाती हैं ये खामोश बीमारियां! अभी से कराएं ये टेस्ट

Health Tests In 30s: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में 30 की उम्र एक ऐसा मोड़ होती है, जिम्मेदारियां बढ़ती हैं और अपनी सेहत को पीछे छोड़ देते हैं.

Health Tests In 30s: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में 30 की उम्र एक ऐसा मोड़ होती है, जहां जिम्मेदारियां बढ़ती हैं और हम अपनी सेहत को पीछे छोड़ देते हैं. बाहर से सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन शरीर के अंदर कई बदलाव शुरू हो चुके होते हैं. यही वह समय है जब छोटी-छोटी अनदेखी आगे चलकर बड़ी बीमारी बन सकती है. इसलिए 30 के बाद नियमित हेल्थ चेकअप को नजरअंदाज करना समझदारी नहीं है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, 30 की उम्र के बाद कई बीमारियां धीरे-धीरे शरीर में पनपने लगती हैं, जैसे प्रीडायबिटीज, फैटी लिवर और थायरॉयड से जुड़ी समस्याएं. खास बात यह है कि शुरुआत में इनके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते. जब तक हमें इसका अहसास होता है, तब तक स्थिति जटिल हो सकती है. इसलिए समय रहते जांच करवाना ही सबसे बेहतर बचाव है.

ब्लड टेस्ट को न करें नजरअंदाज

डॉक्टरों का कहना है कि बेसिक ब्लड टेस्ट बहुत जरूरी हैं. फास्टिंग ब्लड शुगर और HbA1c जैसे टेस्ट से यह पता चलता है कि शरीर में शुगर का स्तर कैसा है. HbA1c पिछले 2-3 महीनों का औसत शुगर लेवल दिखाता है, जिससे डायबिटीज के शुरुआती संकेत आसानी से मिल जाते हैं. इसके अलावा लिपिड प्रोफाइल भी जरूरी है, जो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि दिल की सेहत का पूरा हाल बताता है. कई बार कुल कोलेस्ट्रॉल ठीक होने के बावजूद अंदरूनी असंतुलन खतरा बढ़ा सकता है.

फैटी लिवर: एक छिपी हुई समस्या

आजकल फैटी लिवर तेजी से बढ़ रही बीमारी है, यहां तक कि उन लोगों में भी जो शराब नहीं पीते. शुरुआत में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन समय के साथ यह गंभीर रूप ले सकता है. एक साधारण अल्ट्रासाउंड से इसका पता लगाया जा सकता है, लेकिन लोग इसे अक्सर टाल देते हैं. सिर्फ वजन पर ध्यान देना काफी नहीं है, बल्कि शरीर में फैट और मसल्स का संतुलन भी समझना जरूरी है.

और कौन-कौन सी जांच जरूरी?

दिल और थायरॉयड से जुड़ी जांच भी समय-समय पर करवानी चाहिए। थायरॉयड की समस्या शुरुआत में बिना लक्षण के होती है, लेकिन बाद में यह एनर्जी, मूड और वजन को प्रभावित कर सकती है.इसके अलावा विटामिन D, B12 और आयरन की कमी भी आम हो गई है, जिसे लोग अक्सर थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

यह भी पढ़ें: World Health Day 2026: तेजी से बढ़ रही 3 बड़ी बीमारियां, जिन्हें लोग कर रहे इग्नोर!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments