होमHealth NewsFit दिखने वाला शरीर अंदर से कितना हेल्दी? इन टेस्टों से चलेगा...

Fit दिखने वाला शरीर अंदर से कितना हेल्दी? इन टेस्टों से चलेगा पता

World Health Day 2026: इन टेस्ट का एक फायदा यह भी है कि अगर व्यक्ति को समय रहते अपनी बीमारी का पता चल जाए वह समय रहते ठीक हो सकता है.

World Health Day 2026: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल बहुत हद तक बदल चुकी है. लोगों के पास समय की भारी कमी होने के चलते वह न तो अपनी हेल्थ पर ध्यान दे पाते न ही बैलेंस्ड डाइट ले पाते. जिसकी वजह से वह बाहरी खाने पर डिपेंट हो जाते हैं. वहीं बाहरी खाने से लोगों को लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बीमारियां हो जाती है, जिनका पता उन्हें देरी से चलता है.

बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि समय-समय पर कुछ हेल्थ चेकअप कराते रहे, हेल्थ चेकअप के साथ-साथ कुछ सामान्य से दिखने वाले टेस्ट भी जरूर कराने चाहिए. इन टेस्ट के कराने से ये पता चलेगा कि आपके फिट दिखने वाला शरीर अंदर से कितना फिट है, फिट है भी या नहीं. कहीं ये अंदर ही अंदर बीमारियों का घर तो नहीं बन रहा. इससिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल टेस्ट जैसे टेस्ट करवाने चाहिए. इन टेस्ट का एक फायदा यह भी है कि अगर व्यक्ति को समय रहते अपनी बीमारी का पता चल जाए वह समय रहते ठीक हो सकता है.

समय-समय पर जरूर कराएं ये टेस्ट

ब्लड प्रेशर की जांच: समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवाते रहे. क्योंकि आज के समय में लोगों के पास वर्कलॉड ज्यादा है जिसकी वजह से वह टेंशन, तनाव और चिड़चिड़े रहते हैं. जब व्यक्ति चिड़चिड़ा और तनाव में रहता है तो उसके ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है. हाई -लो बीपी एक साइलेंट किलर जैसी होती है. इनके लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते. इसलिए इनकी जांच जरूर करवाते रहें.

ब्लड शुगर टेस्ट: दिनोंदिन बदलती लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. जंक फूड खाने के आदि लोगों में इस तरह की बीमारी खास तौर पर दिखाई दे जाती है. इस बात का पता उन्हें देरी से चलता है. इसिलए बल्ड शुगर की जांच भी समय पर करवाते रहें. कई लोगों में डायबिटीज के शुरुआती लक्षण पता नहीं चलते.

कोलेस्ट्रॉल टेस्ट: समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल का टेस्ट भी करवाते रहें. अगर कोलेस्ट्रॉल लेवल गड़बड़ हो जाता है तो यह बीमारी के अन्य कारणों को बुलावा देता है. कोलेस्ट्रॉल लेवल बिगड़ने से रक्त वाहिकाओं में चर्बी जमा होने लगती है, जिससे धमनियां संकीर्ण और सख्त हो जाती हैं. इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने लगता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, सीने में दर्द, और अंगों में कमजोरी जैसे गंभीर परिणाम दे सकता है. इसलिए कोलेस्ट्रॉल लेवल जरूर चेक करवाते रहना चाहिए.

पाचन तंत्र की जांच: आज के समय में जब लोगों के पास समय नहीं है तो वह कुछ भी खा लेते हैं, उसका असर उस समय तो नहीं लेकिन धीरे-धीरे बाद में दिखाई देता है. जंक फूड्स और अनहेल्दी फूड्स खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है. अगर पेट में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी दिखाई दे तो डॉक्टर से सपर्क करने के अलावा इनका टेस्ट भी जरूर करवाएं. इससे आपको न सिर्फ डाइजेस्टिव सिस्टम के बारे में पता चलता है बल्कि पेट संबंधी बीमारियों के बारे में भी पता लग सकेगा.

विटामिन और मिनरल्स टेस्ट: समय-समय पर विटामिन और मिनरल्स टेस्ट भी करवाते रहना चाहिए, जिससे शरीर की कमजोरी और बीमारियों का पता चल सकें. कई बीमारियां विटामिन की कमी के कारण भी होती है. अक्सर हमें पता ही नहीं चल पाता कि हमारे शरीर में बीमारी कहां से जन्म ले रही हैं. शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी से कमजोरी, थकान, एनीमिया, हड्डियों की कमजोरी (ऑस्टियोपोरोसिस), मसूड़ों से खून आना (स्कर्वी), याददाश्त में कमी, त्वचा संबंधी रोग, बाल झड़ना, और रात में कम दिखाई देना (रतौंधी) जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: क्या ज्यादा जम्हाई लेना है खतरनाक? रिसर्च में सामने आए बड़े संकेत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments