होमHealth Newsक्या ज्यादा जम्हाई लेना है खतरनाक? रिसर्च में सामने आए बड़े संकेत

क्या ज्यादा जम्हाई लेना है खतरनाक? रिसर्च में सामने आए बड़े संकेत

Is Excessive Yawning A Sign Of Disease: बार-बार जम्हाई आना क्या सिर्फ नींद की कमी है. अक्सर हम जम्हाई को थकान या बोरियत समझकर इग्नोर करते हैं.

Is Excessive Yawning A Sign Of Disease: बार-बार जम्हाई आना क्या सिर्फ नींद की कमी है… या शरीर का कोई संकेत? अक्सर हम जम्हाई को थकान या बोरियत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अब रिसर्च यह बता रही है कि हर बार ऐसा सोचना सही नहीं है. कई बार बार-बार आने वाली जम्हाई शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी की ओर इशारा कर सकती है.

अगर आपको लगातार और बिना किसी साफ वजह के जम्हाई आ रही है, तो इसे हल्के में न लें. कुछ मेडिकल स्टडीज़ में पाया गया है कि ज्यादा जम्हाई का संबंध न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से भी हो सकता है, जैसे मिर्गी, स्ट्रोक या दिमाग में किसी तरह की चोट या बदलाव. कुछ मामलों में इसे “फ्रंटल लोब सीज़र” का हिस्सा भी माना गया है.

शरीर के सिस्टम से भी है जुड़ाव

जम्हाई का कनेक्शन हमारे ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम से भी होता है. यही सिस्टम दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर और पाचन जैसे कामों को कंट्रोल करता है। रिसर्च के अनुसार, ज्यादा जम्हाई आना इस सिस्टम में असंतुलन का संकेत हो सकता है. जब हम जम्हाई लेते हैं, तो शरीर में कुछ समय के लिए नर्व सिग्नल्स धीमे हो जाते हैं, जिससे पैरासिम्पेथेटिक सिस्टम एक्टिव हो जाता है यानी शरीर रिलैक्स मोड में चला जाता है.

दिमाग को ठंडा रखने का तरीका?

वैज्ञानिकों का मानना है कि जम्हाई दिमाग के तापमान को नियंत्रित करने में भी मदद करती है. जब ब्रेन ज्यादा गर्म होता है, तो जम्हाई के जरिए ठंडी हवा अंदर जाती है और ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे दिमाग को ठंडक मिलती है. कुछ स्ट्रोक मरीजों में यह देखा गया है कि जिन हिस्सों का काम तापमान नियंत्रित करना होता है, उनके प्रभावित होने पर ज्यादा जम्हाई आती है.

ब्रेन के केमिकल्स भी जिम्मेदार

जम्हाई का संबंध डोपामिन नाम के एक महत्वपूर्ण केमिकल से भी है, जो हमारे मूड, मोटिवेशन और मूवमेंट को कंट्रोल करता है. जब शरीर में डोपामिन का बैलेंस बिगड़ता है, तो जम्हाई ज्यादा आ सकती है.

यह भी पढ़ें: World Health Day 2026: तेजी से बढ़ रही 3 बड़ी बीमारियां, जिन्हें लोग कर रहे इग्नोर!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments