होमHealth NewsWorld Health Day 2026: तेजी से बढ़ रही 3 बड़ी बीमारियां, जिन्हें...

World Health Day 2026: तेजी से बढ़ रही 3 बड़ी बीमारियां, जिन्हें लोग कर रहे इग्नोर!

World Health Day 2026: आप अपनी सेहत का कितना ख्याल रखते हैं? जवाब में आपके पास चुप्पी के अलावा कुछ नहीं होगा. लोगों का लाइफस्टाइल बिगड रहा है.

World Health Day 2026: आप अपनी सेहत का कितना ख्याल रखते हैं? जवाब में आपके पास चुप्पी के अलावा कुछ नहीं होगा. आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल काफी बिगड़ता जा रहा है. जिस कारण कई लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. यहां तक की अब ये समस्या सिर्फ बुजुर्गों ही नहीं कम उम्र वाले लोगों को भी परेशान कर रही है.

मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज इस तरह की तमाम समस्याएं आम होती जा रही है. ऐसे में आपको अपने लाइफस्टाइल को तो बदलना ही चाहिए, लेकिन उसके साथ-साथ रेगुलर हेल्थ चेकअप भी बहुत जरूरी चाहिए. इससे आपको पता चल पाएगा कि आप कितने हेल्दी हैं. वहीं हर साल की तरह इस साल भी 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाया जाएगा. हेल्थ के प्रति अवेयरनेस फैलाने के लिए ये दिन बनाया जाता है.

कम उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही बीमारियां

वहीं आपको बता दें कि हमारी खराब लाइफस्टाइल आज हमें कई बीमारियों की जड़ बना रही है. उम्र के साथ ये बीमरियां हमारी सेहत पर और असर डाल रही हैं. फिर वो चाहे गांव हो या शहर की. आप इन्हें समय रहते सुधार सकते हैं. अब ऐसे में जान लेते हैं कि आखिर वो कौन सी बीमारियां है जो हमारे लिए चुनौती बनती जा रही हैं.

हमारा दिल एक ऐसा है जो अब सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की गिनती में आ रहा है. WHO ने एक चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया है. जिसके अनुसार भारत में होने वाली कुल मौतों में लगभग 27 प्रतिशत ऐसी हैं जो दिल की समस्या से जुड़ी होती है. कारण पूछेंगे तो साफ है, अनहेल्दी फूड, डायट, फिजीकल एक्टिवीटी में कमी आना, स्ट्रेस या फिर धुम्रपान.

डायबिटीज कैपिटल कहा जाता भारत

वहीं आपको बता दें कि भारत को अब डायबिटीज कैपिटल भी कहा जाने लगा है. IDF यानी इंटरनेशन डायबिटीज फेडरेशन की ओर से एक रिपोर्ट भी सामने आई जिसके अनुसार भारत में 10 करोड़ से भी अधिक लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान है. आप ध्यान रखें कि ये बीमारी हमारे शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है.

कुछ लोगों में ये धीरे-धीरे डायगनोज होती हैं. डायबिटीज होने का कारण है खराब खानपान, मोटपा. सिर्फ डायबिटीज ही नहीं मोटापा भी भारत की लिए एक बड़ी समस्या बनकर साबित हुआ है. क्या आप जानते हैं कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) के अनुसार, भारत में 67% बच्चे (6-59 महीने) एनीमिया से ग्रस्त हैं और 57% महिलाएं (15-49 वर्ष) भी एनीमिया का शिकार हैं.

यह भी पढ़ें: ‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम’, World Health Day पर देशवासियों को पीएम मोदी का संदेश

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments