होमWellnessBeautyEye Makeup करते समय छोटी-छोटी बातों का रखें ख्याल, अपनाएं ये टिप्स

Eye Makeup करते समय छोटी-छोटी बातों का रखें ख्याल, अपनाएं ये टिप्स

इसलिए जो लोग एक्सपायरी प्रोडक्ट लगाते है उन्हें आई मेकअप पर ध्यान देना चाहिए कि वह ऐसे प्रोडक्ट न यूज करें.

Eye Makeup Tips: आंखें हमारे चेहरे में सबसे सेंसिटिव पार्ट में आती है. इसिलए आई मेकअप करते समय हमें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. एक छोटी से गलती भी आपके आंखों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इसलिए कभी भी आंखों में मस्कारा, आईलाइनर लगाते समय कुछ सावधानियां जरूर रखनी चाहिए.

आंखों के मेकअप प्रडोक्ट को खरीदते समय आपको उनकी क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत होती है. इसलिए प्रोडक्ट की क्वालिटी जरूर चेक करें. साथ ही उनका एक्सपायरी डेट भी देखें. क्योंकि कई लोगों एकग्सपायरी प्रोडक्ट भी लगा लेते हैं लेकिन आपको बता दें कि एक्सपायरी प्रोडक्ट लगाने से स्किन में बीमारी, जलन, एक्ने, रेशैज, डर्मेटाइटिस और आंख के पास लगाने पर आंखों में एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए जो लोग एक्सपायरी प्रोडक्ट लगाते है उन्हें आई मेकअप पर ध्यान देना चाहिए कि वह ऐसे प्रोडक्ट न यूज करें.

प्रोडक्ट्स की क्वालिटी पर ध्यान दें

आई मेकअप प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक करने के लिए पैकेजिंग, बैच कोड और ऑफिशियल वेबसाइट से क्वालिटी चेक करें. पिग्मेंटेशन यानि रंग की गहराई, टेक्सचर, आसानी से ब्लेंड होना और कम फॉलआउट ये सभी प्रोडक्ट की क्वालिटी बताती हैं. मस्कारा और लिक्विड खरीदते समय उनकी खुशबू जरूर चेक करें. उनमें किसी प्रकार की कोई बदबू न आ रही हो.अजीब या बहुत तीखी गंध नहीं होनी चाहिए. लिक्विड लाइनर या मस्कारा सूखना नहीं चाहिए.

इन बातों का रखें ख्याल

  • आई मेकअप करने से पहले हमेशा अपने हाथ और चेहरे को साफ करें. साफ पानी से मुंह और हाथ को धोएं उसके बाद ही किसी प्रकार का कोई प्रोडक्ट लगाएं. मुंह और चेहरे की सफाई के अलावा प्रोडक्ट जैसे, ब्रश, ऐप्लिकेटर को भी समय-समय पर साफ करते रहें.
  • अपने प्रोडक्ट किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर न करें. ऐसा करने से बैक्टीरियल इंफेक्शन या फंगल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है.
  • काजल, मस्कारा या फिर आईलाइनर को आंखों की वॉटरलाइन पर लगाने से बचना चाहिए. आंखों की वॉटरलाइन (Waterline) वह पतली और नम त्वचा की परत होती है जो आपकी पलकों (eyelids) और आंख की पुतली के बीच स्थित होती है. यह ऊपरी और निचली दोनों पलकों पर पाई जाती है और वह हिस्सा है जहां आंखें बंद होने पर पलकें आपस में मिलती हैं.
  • कहा जाता है कि अगर आंखों की वॉटरलाइन पर आई प्रोडक्ट लगाते हैं तो आंखों की सेहत के लिए नुकसानदायक होती है. ड्राई आई होने की समस्या हो सकती है. इसलिए यहां पर आई प्रोडक्ट लगाने से बचना चाहिए.
  • इनके अलावा ग्लिटर वाले आईशैडो या चमकदार प्रोडक्ट्स को लगाने से बचना चाहिए. क्योंकि इन प्रोडक्ट में छोटे-छोटे कण होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए हानिकारक माने जाते हैं. ये छोटे-छोटे कण आंखों में जाकर जलन, खुजली जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं. इसलिए इन्हें लगाने से बचना चाहिए.
  • कई लोगों को खूबसूरत दिखने की इतनी चाह होती है कि वह सोते समय भी मेकअप लगाएं रहते हैं. ऐसा उनके सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इसिलए जरूरी है कि सोने से पहले मेकअप को रिमूवर की मदद से हटाकर सोएं.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में डल और ड्राई स्किन से नहीं होंगे परेशान, बस आजमाएं ये फ्रूट फेशियल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments