होमHealth News'स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम', World Health Day...

‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम’, World Health Day पर देशवासियों को पीएम मोदी का संदेश

World Health Day 2026: यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को खास संदेश दिया है.

World Health Day 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को World Health Day 2026 यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण की सराहाना की साथ ही सभी देशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लोगों से खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा.

इसी क्रम में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए सभी उन लोगों के प्रति आभार जताया जो दूसरों की सेवा में अथक रूप से समर्पित हैं, और स्वस्थ पृथ्वी के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लाघवं कर्मसामर्थ्यं दीप्तोऽग्निर्मेदसः क्षयः। विभक्तघनगात्रत्वं व्यायामादुपजायते॥”

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हम उन सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं, जो दूसरों की सेवा में अथक रूप से समर्पित हैं और एक स्वस्थ पृथ्वी के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं. हम एक स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं.

आइए, हम सभी मिलकर स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ बनाने और प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए निरंतर कार्य करते रहें.” उन्होंने आगे कहा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं. मेरा आग्रह है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास जरूर करें. लाघवं कर्मसामर्थ्यं दीप्तोऽग्निर्मेदसः क्षयः. विभक्तघनगात्रत्वं व्यायामादुपजायते॥” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा, “अच्छा स्वास्थ्य एक ऐसा चुनाव है, जिसे हम उचित देखभाल से बनाए रख सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं. मेरा आग्रह है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास जरूर करें. लाघवं कर्मसामर्थ्यं दीप्तोऽग्निर्मेदसः क्षयः। विभक्तघनगात्रत्वं व्यायामादुपजायते॥”

गृह मंत्री ने भी दिया संदेश

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वर्ल्ड हेल्थ डे पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें संदेश देते हुए कहा कि एक अच्छा स्वास्थ्य एक ऐसा चुनाव है जिसे हम उचित देखभाल करके बनाए और बचाए रख सकते हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी उचित देखभाल स्वस्थ खान-पान की आदतों और नियमित व्यायाम के माध्यम से एक स्वस्थ और सुदृढ़ समाज के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करें.

स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी इस खास मौके पर देशवासियों को संबोधित किया और कहा कि ये दिन हमें याद दिलाता है कि हम अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रखें. साथ ही एक संतुलित जीवनशैली अपनाएं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के प्रति भारत का दृष्टिकोण प्रचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का एक अनूठा संगम है, जो न केवल देश के भीतर, बल्कि पूरे विश्व में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक है. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, ‘आयुष्मान भारत’ और ‘पीएम भारतीय जनऔषधि परियोजना’ जैसी परिवर्तनकारी पहलों ने हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुदृढ़ बनाया है, जिससे हर नागरिक के लिए गुणवत्तापूर्ण उपचार अधिक सुलभ, किफायती और समावेशी बन गया है.”

यह भी पढ़ें: मौत से आंख मिलाई… और ज़िंदगी से प्यार करना सीखा! पुष्पा सिंह जिसके आगे कैंसर ने भी टेके घुटने

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments