होमHealth Newsलगातार हो रहा सिरदर्द, कहीं डायबिटीज का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से...

लगातार हो रहा सिरदर्द, कहीं डायबिटीज का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से तुरंत लें सलाह

Chronic Daily Headache: सिरदर्द तब मेडिकल इमरजेंसी बन जाता है जब यह अचानक और बहुत तेज हो रहा हो या फिर लगातार हो रहा हो.

Chronic Daily Headache: सिरदर्द होना एक आम समस्या लग सकती है. कई बार अक्सर हम इसे ज्यादा स्क्रिन टाइम में काउंट कर लेतें हैं कि हमने ज्यादा देर तक स्क्रिन देख ली इसलिए ये समस्या हो रही है. लेकिन ये जरूरी नहीं कि आपने ज्यादा स्क्रिन टाइम दिया सिर्फ इसी वजह से आपके सिर में दर्द हो रहा है.ट

वैसे तो सिरदर्द होने के कई कारण हो सकते हैं. अगर आपने पूरे दिन में कुछ नहीं खाया, या फिर तनाव, निर्जलीकरण (पानी की कमी), नींद की कमी, आँखों पर ज़ोर, और साइनस संक्रमण के कारण. बता दें कि सिरदर्द तब मेडिकल इमरजेंसी बन जाता है जब यह अचानक और बहुत तेज हो रहा हो या फिर लगातार हो रहा हो. इस तरह का सिरदर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

सिरदर्द Diabetes जैसे लक्षणों का देते संकेत

लेकिन कई लोग सिरदर्द की परेशनी को अक्सर सामान्य मान लेते हैं, लेकिन ये सामान्य दिखने वाली पेरशानी डायबिटीज जैसे लक्षण की ओर भी इशारा करती है. जी हां, अगर आपके भी सिर में दर्द रहना शुरू हो गया है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है. दरअसल, ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) के उतार-चढ़ाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है.

डायबिटीज में शरीर का ब्लड लेवल स्टेबल नहीं रहता. ब्लड शुगर में लगातार बदलाव होते रहते हैं. जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है. जब ब्लड शुगर 70 mg/dL से नीचे चला जाता है, तो इसे हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं. इस स्थिति में सिरदर्द, चक्कर आना, थकान और कई अन्य तरह की समस्याएं परेशान करती हैं. डायबिटीज मरीजों के ये परेशानी तब परेशान करती है जब उन्हेंने इंसुनिल की मात्रा ज्यादा ले ली हो, या फिर अपनी डाइट मिस करने पर इस तरह की समस्या देखने को मिलती है.

दिखें ये लक्षण तो डॉक्टर से करें तुरंत संपर्क

  • अचानक सिरदर्द होना
  • चक्कर या हल्कापन महसूस होना
  • पसीना आना
  • हार्ट की धड़कन तेज होना (Palpitations)
  • चिड़चिड़ापन या कन्फ्यूजन

कुछ बातों का रखें ध्यान

लगातार सिर दर्द रहने पर कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. जैसे, ब्लड शुगर मॉनिटरिंग रेगुलर चेक करते रहना चाहिए. जिससे आपको अपना ब्लड शुगर लेवल पता चल सकेगा. साथ ही बैलेंस्ड डाइट लें. पर्याप्त मात्रा में पानी लें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करते रहें. हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर आप अपने लगातार सिरदर्द की परेशानी को दूर रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मौत से आंख मिलाई… और ज़िंदगी से प्यार करना सीखा! पुष्पा सिंह जिसके आगे कैंसर ने भी टेके घुटने

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments