होमWellnessFitnessजिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, 10 से 15 मिनट काफी, बस...

जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, 10 से 15 मिनट काफी, बस फॉलो करें ये रूटीन

Healthy habits on World Health Day: हर दिन एक जैसा रूटीन फॉलो करते-करते इंसान थक जाता है, उसे कहीं न कहीं बोरियत होने लगती है.

Healthy habits on World Health Day: हर दिन एक जैसा रूटीन फॉलो करते-करते इंसान थक जाता है, उसे कहीं न कहीं बोरियत होने लगती है. ऐसे में किसी दिन का लिया हुआ उसका हेल्थ संकल्प टूट जाता है. जब कभी वो बीमार पड़ता है तो उसे याद आता है कि मैंने तो एक दिन हेल्थ संकल्प लिया था, अगर उसे फॉलो किया होता तो आज में हेल्थी रहता.

अगर आपकी स्थिति भी कुछ ऐसी ही है तो आपको बता दें कि दिन में कम-से-कम आपके पास 10 से 15 मिनट तो ऐसे होते ही हैं जब आप कुछ एक्सरसाइज या फिर योग कर सके. खुद को फिट रहने के लिए. क्योंकि अगर आपको बीमार नहीं पड़ता तो अपने शरीर को किसी न किसी एक्टिविटी में लगाकर रखना जरूरी है. हेल्थ स्टडीज बताती है कि जब शरीर किसी न किसी एक्टीविटी में लगा रहता है तो शरीर में एंडोर्फिन यानि गुड हार्मोन रिलीज होते हैं जिससे मानसिक तनाव कम होता है और मूड बेहतर रहता है.

10 से 15 मिनट करें फॉलो

अपनी भागमभाग भरी जिंदगी में से जरा ठहरकर, रूककर और उन दिनों को याद करें जब आपने कभी हेल्थ को सही रखने के लिए ये सोचा था कि अब में रोजाना एक्सरसाइज या फिर योग करूंगा. लेकिन बिजी लाइफ होने के चलते आप ऐसा नहीं कर पा रहे. तो ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आपको सिर्फ 10 से 15 मिनट निकाल लें, जब आप फ्री रहते हैं.

हेल्दी रहने के लिए करें ये एक्सरसाइज

गहरी सांस लें: सीधे बैठें, कंधे ढीले छोड़ें और एक हाथ पेट पर रखें. नाक से धीरे-धीरे सांस भरें, पेट को फूलते हुए महसूस करें. कुछ सेकंड रुकें, फिर मुंह से धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें। यह तनाव कम करता है, रक्तचाप को स्थिर करता है और मन को शांत करता है.

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज: स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाती हैं, मांसपेशियों का तनाव कम करती हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती हैं. स्वस्थ रहने के लिए रोजाना या हफ्ते में 2-3 बार 10-15 मिनट का समय स्ट्रेचिंग के लिए निकालें, जैसे कि सुबह उठकर या वर्कआउट के बाद. हर स्ट्रेच को 30 सेकंड तक होल्ड करें. इस एक्सरसाइज को आप कुर्सी पर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुर्सी पर सीधे बैठकर गर्दन को धीरे-धीरे घुमाना, कंधों को पीछे खींचना, रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करने के लिए कमर को ट्विस्ट करना ये एक प्रभावी उपाय है.

आंखों को बंद करें: जिन लोगों की आंख पूरे दिन स्क्रीन पर रहती है, उन्हें कम से कम 10 से 15 मिनट निकाल कर आंखों वाली एक्सरसाइज कर लेनी चाहिए. जैसे- आंखों की रोशनी तेज करने और डिजिटल तनाव को कम करने के लिए पलकें झपकाना (20 बार), आंखों को गोल घुमाना (क्लॉकवाइज/एंटीक्लॉकवाइज), और 20-20-20 नियम (हर 20 मिनट में, 20 फीट दूर, 20 सेकंड देखना) सबसे प्रभावी एक्सरसाइज हैं. इसके अलावा, हथेलियों को रगड़कर आंखों पर रखने (पालमिंग) से भी मांसपेशियों को आराम मिलता है.

इन बातों का रखें ध्यान

कुछ एक्सरसाइज करने के अलावा आपको कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए. जैसे जब कभी भी कुर्सी पर बैठे तो आपको बैठने का पोस्चर सही रखना है, क्योंकि गलत पोस्चर होने से गर्दन और पीठ में दर्द होने का चांस ज्यादा होता है. इसके अलावा हमेशा हेल्दी रहने के लिए पॉजिटिव सोचे. पॉजिटिव रहने के लिए कुछ अच्छे विचार भी पढ़ सकते हैं जो आपको पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करेंगे.

यह भी पढ़ें: अनहेल्दी लाइफस्टाइल फैटी लिवर का कारण, रोजाना बस 20 मिनट करें ये एक्सरसाइज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments