होमWellnessFitnessअनहेल्दी लाइफस्टाइल फैटी लिवर का कारण, रोजाना बस 20 मिनट करें ये...

अनहेल्दी लाइफस्टाइल फैटी लिवर का कारण, रोजाना बस 20 मिनट करें ये एक्सरसाइज

Fatty Liver Exercise: इन एक्सरसाइज की मदद से आप फैटी लिवर की समस्या को दूर रख सकते हैं. साथ ही एक फिट और हेल्दी लाइफ जी सकते हैं.

Fatty Liver Exercise: आजकल की बिजी लाइफ में लोगों के पास इतना समय नहीं जिससे वह वर्कआउट का समय निकाल पाए. लेकिन ज्यादा देर तक सिस्टम के सामने बैठना, या फिर अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने पर फैटी लिवर जैसी समस्या आम बनती जा रही है. इसलिए आपको फैट लिवर की समस्या से बचने के लिए कुछ एक्सरसाइज करने की जरूरत है.

ध्यान दें कि रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है, ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती बनी रहती है. साथ ही हम फिट भी नजर आते हैं. अगर हम हेल्दी फिट और स्वस्थ रहेंगे तो लाइफस्टाइल जैसी बीमारियों से बचे रहेंगे. जैसे,- हार्ट डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज और कैंसर जैसे गंभीर रोग सबसे कोसो दूर रहेंगे.

इसलिए अगर आपके पास एक्सरसाइज करने का समय नहीं है या फिर आप आलस में आकर एक्सरसाइज नहीं करना चाहते तो, आगे चलकर आपको फैटी लिवर की समस्या परेशान कर सकती है. इसलिए इस समस्या से बचने के लिए आपको कुछ आसान एक्सरसाइज करने की जरूरत है. इन एक्सरसाइज की मदद से आप फैटी लिवर की समस्या को दूर रख सकते हैं. साथ ही एक फिट और हेल्दी लाइफ जी सकते हैं.

लिवर रहेगा हेल्दी बस करें ये एक्सरसाइज

तेज चलना: आज के समय में चलना कम हो गया है. इसलिए आपको लिवर हेल्दी रखने के लिए जरूरी है चलने वाली एक्सरसाइज को अपनी लाइफ में शामिल करें. हो सके तो अपनी बिजी लाइफ से कुछ समय निकाल कर तेज चलने वाली एक्सरसाइज करें. इस एक्सरसाइज में किसी तरह की मेहनत तक करने की जरूरत नहीं है. वहीं तेज गति से चलना सबसे आसान और प्रभावी एक्सरसाइज मानी जाती है. ऐसा करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है. जिससे लिवर पर फैट नहीं जमता.

जॉगिंग: जॉगिंग यानी हल्की दौड़ करना. इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है. बता दें कि मेटाबॉलिज्म (चयापचय) वह रासायनिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा शरीर भोजन और पेय को ऊर्जा में बदलता है. यह एक “energy factory” की तरह काम करता है, जो सांस लेने, सोचने, और पाचन जैसी हर शारीरिक क्रिया के लिए जरूरी ऊर्जा प्रदान करता है. अगर आपका मेटबॉलिज्म सही रहेगा तो लिवर सही से काम करेगा. वह फिट और हेल्दी रहेगा.

साइक्लिंग: बिजी लाइफ से हो सके तो थोड़ा समय निकाल कर साइक्लिंग करें. जिससे शरीर में किसी न किसी प्रकार की गतिविधि रहने से शरीर में वसा यानि फैट कंट्रोल में रहेगा. बता दें कि साइक्लिंग एक शानदार कार्डियो एक्सरसाइज मानी जाती है, जो पूरे शरीर को एक्टिव रखती है.साथ ही पेट की चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है. कैलोरी बर्न होती है और लिवर हेल्दी रहता है.

स्क्वैट्स: स्क्वैट्स एक्सरसाइज शायद ये नाम आपने सुना हो. इस एक्सरसाइज को उठक-बैठक की तरह किया जाता है. ये एक्सरसाइज शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाती है. लेकिन ध्यान रहें कि जब आपके पैर या फिर पीठ में चोट लगी हो तब इसे करने से बचें. इस एक्सरसाइज के करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है. जिससे शरीर में अनहेल्दी फैट जमा नहीं होता. साथ ही तेजी से फैट बर्न होता है और शरीर की ताकत बढ़ती है.

योग: फैटी लिवर से बचने के लिए आप योग भी कर सकते हैं. रोजाना कुछ मिनट भुजंगासन, धनुरासन, कपालभाति का अभ्यास करें, ये फैटी लिवर को कम करने में मदद करेगा. बता दें कि योग मन और शरीर दोनों को बैलेंस्ड रखने में मदद करता है.

इन बातों पर जरूर दे ध्यान

  • तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से बचें. जितना हो सके बाजारी खाने को खाने से बचें. क्योंकि इनमें अनहेल्दी फैट पाया जाता है.
  • अपनी बिजी लाइफ से थोड़ा सा समय निकाल कर रोजाना एटलिस्ट 30 मिनट एक्सरसाइज करें.
  • फैट लिवर से बचने के लिए शरीर का वजन कंट्रोल में रखें.
  • शराब और जंक फूड से दूरी बनाकर रखें.
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं.

यह भी पढ़ें: हार्मोन बैलेंस और ब्रेन फंक्शन के लिए शरीर में फैट होना जरूरी, कमी से हो सकती है ये समस्याएं

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments