होमDietGen Z के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे सॉफ्ट ड्रिंक्स, सेहत...

Gen Z के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे सॉफ्ट ड्रिंक्स, सेहत को इस तरह पहुंचा रहे नुकसान

Gen Z Drinking Habits: सॉफ्ट ड्रिंक (कार्बोनेटेड) का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. ये ड्रिंक्स सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं.

Gen Z Drinking Habits: जैन जी जेनरेशन के बीच कोल्ड ड्रिंक्स तेजी से लोकप्रिय हो रही है. अब उन्हें सुबह उठकर दूध, चाय या कॉफी नहीं बल्कि कोल्ड ड्रिंक्स स्नैक्स जैसी चीजें खाना पसंद हैं. कोल्ड ड्रिंक्स में कोला, फ्रूट फ्लेवर, नींबू-लाइम, एनर्जी ड्रिंक्स, स्पोर्ट्स ड्रिंक्स और डाइट, जीरो शुगर जैसी ड्रिंक्स को वह अपने डाइट का हिस्सा बना रहे हैं.

लेकिन खास बात ये है कि जहां सेहत को लेकर इतनी जागरूकता फैलाई जा रही है, उसके बावजूद जैन जी में इन ड्रिंक्स की लत देखी जा रही है. बता दें कि कोल्ड ड्रिंक में खास तौर पर कार्बोनेटेड पानी (90-98%), उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप या चीनी (8-12%), साइट्रिक/फॉस्फोरिक एसिड, कैफीन, प्रिजर्वेटिव्स (सोडियम बेंजोएट) और आर्टिफिशियल फ्लेवर/कलर पाए जाते हैं. ये सभी शरीर के लिए हानिकारक हैं. लगातार इनके सेवन में शरीर में मोटापा, फैटी लिवर, और हड्डियों के कमजोर होने का खतरा रहता है.

भारत में सॉफ्ट ड्रिंक (कार्बोनेटेड) का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जिसका मूल्य लगभग 19.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹1.6 लाख करोड़+) होने का अनुमान है. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि ये बाजार 2027 तक और तेजी से बढ़ेगा और इसकी कीमत 49.34 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है. इन ड्रिंक्स सेहत को बहुत नुकसान होते हैं इसिलए इन्हें भूलकर भी अपनी डाइट में शामिल करें.

सेहत का नुकसान पहुंचाते सॉफ्ट ड्रिंक्स

सॉफ्ट ड्रिंक्स शरीर को कई तरह से नुकसान देते हैं. जैन जी को लगता है ये शरीर को ठंडक दे रहे हैं, या इनसे एनर्जी मिल रही है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. बल्कि ये सॉफ्ट ड्रिंक्स सेहत को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाते हैं. इसमें उच्च मात्रा में चीनी, कैफीन, फॉस्फोरिक एसिड और कैलोरी बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे शरीर में मोटापा, टाइप-2 मधुमेह (डायबिटीज), हड्डियों को कमजोर करने, दांतों में सड़न और गंभीर हृदय रोग का कारण बन सकते हैं.

इसलिए जैन जी को इस बात के लिए सतर्क हो जाना चाहिए कि उन्हें गर्मियों में गर्मी से राहत पाने या फिर शरीर को ठंडक नहीं देता है. बल्कि नुकसान पहुंचाते हैं.

इनकी पॉपुलैरिटी को देखकर लोग पागल हो जाते हैं और इन्हें एनर्जी ड्रिंक्स समझकर पीने लगते हैं. लेकिन आपको बता दें कि इनमें चीनी, कैफीन फॉस्फोरिक एसिड के अलावा एस्पार्टेम और एसेसल्फेम पोटैशियम जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल ज्यादा होता है, जो समय के साथ आपके मेटाबॉलिज्म और गट हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं. जिसके कारण पेट में ऐंठन, सूजन और अपच जैसी समस्या देखने को मिलती है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बुजुर्गों के लिए अमृत हैं ये फूड्स, Diet में करें शामिल, नहीं लगेगी लू

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments