होमDietगर्मी की थकान और कमजोरी होगी गायब, बस डाइट में शामिल करें...

गर्मी की थकान और कमजोरी होगी गायब, बस डाइट में शामिल करें ये देसी अचार-मुरब्बा

Murabba health benefits: अचार और मुरब्बा पाचन में सुधार करने वाले मसालों और ठंडक देने वाले तत्वों से भरपूर होते हैं.

Murabba health benefits: गर्मियों के मौसम में शरीर को लू, डिहाइड्रेशन से बचाना जरूरी होता है. इसके लिए ज्यादा पानी पीना, मौसमी फलों का सेवन करना जरूरी होता है. इसके अलावा आप अपनी डाइट में पारंपरिक खानपान से भरपूर अचार, मुरब्बा को भी शामिल कर सकते हैं.

अचार और मुरब्बा इलेक्ट्रोलाइट्स (नमक), पाचन में सुधार करने वाले मसालों और ठंडक देने वाले तत्वों से भरपूर होते हैं, जो गर्मियों में लू, निर्जलीकरण (dehydration) और कमजोरी से बचाते हैं. साथ ही यह पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर रखता है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कौन-कौन से अचार और मुरब्बा को आप अपनी डाइट में शामलि कर सकते हैं.

देसी अचार और मुरब्बा को करें शामिल

रेड चेरी का मुरब्बा: रेड चेरी का मुरब्बा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. गर्मियों में रेड चेरी का सेवन शरीर को ठंडा रखने, वजन घटाने और पाचन में सुधार के लिए बेहतरीन है. इसके अलावा इसका मुरब्बा शरीर को ठंडक भी देता है और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. इसके सेवन से थकान कम होती है और शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, जिससे गर्मी में कमजोरी महसूस नहीं होती.

आम का मुरब्बा: गर्मियों में आम का मुरब्बा पेट को ठंडक देने और लू से बचाने के लिए एक बेहतरीन पौष्टिक नाश्ता है. इसे सुबह खाली पेट 1-2 टुकड़ों के साथ-साथ शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स भी देने का काम करता है. आम का मुरब्बा रोटी-पराठे के साथ साइड डिश के रूप में आराम से खाया जा सकता है. यह पाचन शक्ति बढ़ाता है, लू से बचाता है और शरीर को ऊर्जा देता है. इसमें मौजूद खट्टापन पाचन को बेहतर बनाता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है.

गन्ने का मुरब्बा: गन्ने का मुरब्बा गर्मियों में शरीर को ठंडक देने, पेट की जलन कम करने, पाचन में सुधार करने और ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में फायदेमंद माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जो लू और गर्मी से बचाव के साथ-साथ पीलिया, थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है.

नूींबू का मुरब्बा: नींबू का मुरब्बा गर्मियों में पेट को ठंडा रखने, पाचन सुधारने, कमजोरी दूर करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है. यह विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है. साथ ही यह शरीर को लू से बचाने में भी मदद करता है.

यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में बढ़ गई पेट फूलने की समस्या? ये फल इस समस्या को करेगा दूर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments