होमExplainersब्रेन स्ट्रोक से पहले नजर आते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें

ब्रेन स्ट्रोक से पहले नजर आते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें

Warning signs of Brain stroke: भारत के पूर्व और मशहूर क्रिकेटर विनोद कांबली ब्रेन स्ट्रोक की समस्या का सामना कर रहे हैं.

Warning signs of Brain stroke: भारत के पूर्व और मशहूर क्रिकेटर विनोद कांबली ब्रेन स्ट्रोक की समस्या का सामना कर रहे हैं. ब्रेन स्ट्रोक को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर ऐसी कौन सी आदत है जो हमें नहीं करनी चाहिए? अगर कोई व्यक्ति ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो भी जाता है तो उसके पास क्या ऑप्शन बचता है. ऐसे सवालों पर हमने कैसाश हॉस्पिटल न्यूरो इंस्टीट्यूट में न्यूरोसर्जन डॉक्टर श्रिकांत शर्मा से खास बातचीत की. ब्रेन स्ट्रोक पर कई सवालों के जवाब डॉक्टर ने दिए आइए जानते हैं.

डॉक्टर ने सबसे पहले बताया कि आखिर ब्रेन स्ट्रोक होता क्यों है? यानी ब्रेन स्ट्रोक होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया कि जब हमारे माइंड के किसी हिस्से में क्लॉट हो जाए और उसके कारण हमारे माइंड के किस्से हिस्से को नुकसान हो जाए इसके कारण कई प्रॉब्लम हो सकती है. जैसे लकवा, मैमोरी डिसर्बेंसिस, आंखों की समस्या चले जाना, यादाश्त चले जाने की समस्या हो सकती है. विनोद कांबले के मामले में भी यादाश्त चले जाने की समस्या हो रही है. डॉक्टर ने बताया कि इस तरह अगर ब्लड क्लॉट हो तो हमारी हेल्थ पर किस तरह नुकसान पहुंच सकता है.

कितने तरह के होते हैं स्ट्रोक?

अब इसपर डॉक्टर ने जानकारी दी और बताया कि दो तरह के स्ट्रोक होते हैं. पहला ब्रेन के अंदर ब्लीडिंग हो जाती है. ये तब होती है जब धमनी फट जाती है. दूसरा कारण बड़ी या फिर छोटी धमनी जो कि ब्रेन को ब्लड सप्लाई कर रही है. उसमें थक्का यावनी क्लॉट जमा होने के कारण भी ये समस्या हो सकती है. ये कंडिशन काफी खराब होती है या तो आप डिसेबल हो सकते हैं या फिर व्यक्ति की मौत हो सकती है.

ब्रेन स्ट्रोक से पहले दिखते ये लक्षण

वहीं जान लेते हैं कि आखिर ब्रेन स्ट्रोक से पहले किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं? इसपर डॉक्टर श्रिकांत शर्मा ने जानकारी दी और बताया कि हम लोग इस समस्या को युवाओं में BE-FAST करके प्रमोट करते हैं. इसमें B का अर्थ होता है बैलंस्ड. यानी अगर आप घर के किसी भी सदस्य में बैंलस्ड का इशु देख रहे हैं, तो उसे तुरंत नोटिस करें और अलर्ट हो जाइए.E का मतलब है आईबॉल मूवमेंट. यानी एबनॉर्मल तरीके से आई ड्रॉप होती जा रही है. दोनों में से किसी एक आंख में दिक्कत दिखाई दे रही है, तो अलर्ट हो जाइए.

डॉक्टर ने बताया कि F यानी अगर आपका फेस एक जगह लटक जा रहा है, तो अलर्ट हो जाइए. A यानी आर्म्स हाथों या फिर पांव में कमजोरी आना वो भी संभव है कि स्ट्रोक के लक्षण हो. S यानी स्पीच अगर आपको बोलने में तकलीफ हो रही है, तो अलर्ट हो जाइए. T आखिरी स्टेज यानी ये टाइम है जब आपको एंबुलेंस को कॉल करने की जरूरत है. अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं.

यह भी पढ़ें: 2050 तक 1.8 अरब लोग होंगे फैटी लिवर का शिकार! स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Disclaimer: इस लेख में प्रकाशित जानकारी डॉक्टर/एक्सपर्ट के निजी विचार हैं. इसमें दी गई जानकारी किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार के लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. लेखक और वेबसाइट इस जानकारी के आधार पर किए गए स्वयं उपचार के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments