होमExplainersFrequent Urination Causes: बार-बार क्यों आता है पेशाब? डॉक्टर से जानें

Frequent Urination Causes: बार-बार क्यों आता है पेशाब? डॉक्टर से जानें

Frequent Urination Causes: क्या आपको बार-बार यूरिन यानी पेशाब आता है? अगर आप इस समस्या को हल्के में ले रहे हैं तो ये बहुत बड़ी गलती है.

Frequent Urination Causes: क्या आपको बार-बार यूरिन यानी पेशाब आता है? अगर आप इस समस्या को हल्के में ले रहे हैं तो ये बहुत बड़ी गलती है. भले ही ये समस्या आपको काफी आम लग सकती है. लेकिन अगर आपके सआथ ऐसा रोजाना होने लगे तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. जानकारी के अनुसार अगर कोई व्यक्ति 6-8 बार पेशाब करता है तो उसे स्वस्थ माना जाता है.

लेकिन अगर आप 6-8 बार पेशाब जाते हैं, वो भी तब जब आप अधिक पानी नहीं पी रहे, तो इसे हल्के में न ले. इसे फ्रीकेंट यूरिनेशन कहा जाता है. अगर रात में बार-बार उठकर पेशाब करना पड़े (नोक्तुरिया), तो यह और भी ध्यान देने वाली बात है. फिट रहे इंडिया ने दिल्ली अपोलो अस्पताल से नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर जयंत कुमार से खास बातचीत की. उन्होंने कई सवालों के जवाब दूर करें आइए डिटेल में जानते हैं.

यहां देखें पूरा VIDEO:

बार-बार क्यों आता है पेशाब?

सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर बार-बार पेशाब क्यों आता है? कई लोगों के साथ ऐसी समस्या होती है कि वो पेशाब करने तो जाते हैं. लेकिन उन्हें लगता है कि यूरिन सही से पास नहीं हुआ. जिसके कारण उन्हें बार-बार जाना पड़ता है. कई बार ऐसा होता है कि पेशाब रुक-रुककर आता है. इस तरह कि समस्या क्यों होती है. इसपर हमने जब डॉक्टर से सवाल किया तो उन्होंने बताया ये काफी आम लक्षण हैं.

हालांकि उम्र के हिसाब से इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं. यानी युवाओं में इसका कारण अलग हो सकता है. बच्चों में अगर ये समस्या है तो उसका कारण अलग हो सकता है. बुजुर्गों में इसका कारण अलग हो सकता है. डॉक्टर जंयत ने बताया कि इसे ठीक करने की जरूरत है. डॉक्टर ने अनुसार अगर आपकी उम्र ज्यादा है तो संभव है कि आपको पेशाब करने के लिए थोड़ा जोर लगाना पड़ जाए. लेकिन बच्चों में ये समस्या नहीं देखी जाती. अगर बच्चों को ये समस्या हो रही है, तो चिंता की बात है.

कितना पेशाब करना नॉर्मल है?

एक सवाल ये भी आता है कि आखिर एक व्यक्ति को एक दिन में कितना पेशाब करना चाहिए. कितना पेशाब करना नॉर्मल माना जाता है? इस सवाल पर डॉक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति को 400 से 500ml यूरिन पास कर रहा है, तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति के अंदर के सारे जहर इक्टठा हो रहे हैं वो सारे निकल जा रहे हैं.

डॉक्टर से कब करवाएं जांच?

बॉडी में अगर किसी भी तरह का बदलाव दिख रहा है तो आपको डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए. आपको अगर यही समस्या कई दिनों तक परेशान कर रही है, या फिर पेशाब करते समय दर्द, जलन, खून आना, नींद खराब होने की दिक्क अगर आपको हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ब्रेन स्ट्रोक से पहले नजर आते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें

Disclaimer: इस लेख में प्रकाशित जानकारी डॉक्टर/एक्सपर्ट के निजी विचार हैं. इसमें दी गई जानकारी किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार के लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. लेखक और वेबसाइट इस जानकारी के आधार पर किए गए स्वयं उपचार के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments