होमHealth Newsसुबह उठकर ब्रश नहीं करना चाहिए! जानें डॉक्टर ने क्यों कही ये...

सुबह उठकर ब्रश नहीं करना चाहिए! जानें डॉक्टर ने क्यों कही ये बात

Benefits Of Drinking Water Before Brushing: आप सुबह उठते ही सबसे पहला काम क्या करते हैं? ब्रश करना. जरूर आपने भी इस जवाब से सहमति जताई होगी.

Benefits Of Drinking Water Before Brushing: आप सुबह उठते ही सबसे पहला काम क्या करते हैं? ब्रश करना. जरूर आपने भी इस जवाब से सहमति जताई होगी. लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि ऐसा नहीं करना चाहिए. यानी सुबह उठते ही ब्रश नहीं करना चाहिए ऐसा करने से आप बीमार हो जाएंगे तो क्या आप मानेंगे? नहीं.

बचपन से हम लोगों ने यही सुना और सीखा है कि सुबह उठते ही ब्रश करना चाहिए. लेकिन अब अचानक ऐसा कोई कह दे नहीं करना चाहिए तो मन में सवाल तो उठेगा ही. लेकिन ऐसा हम नहीं कह रहे लेकिन डॉक्टर ने कहा है. डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी है.

सुबह उठकर नहीं करना चाहिए ब्रश

जानकारी के अनुसार ENT सर्जन डॉक्टर आमोद कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सुबह उठकर ब्रश नहीं करना चाहिए. लेकिन क्या आपने जो बचपन से सुना वो गलत है? डॉक्टर ने ऐसा क्यों कहा. तो बात ऐसी है कि उन्होंने ब्रश करने से साफ मना नहीं किया है. कुछ समय के बाद आप ब्रश कर सकते हैं. इसे लेकर उन्होंने सबसे सही समय क्या है और किस नियम से ब्रश करना फायदेमंद होता है इसकी जानकारी दी है.

क्यों नहीं करना चाहिए ब्रश?

दरअसल जब हम रात में सोते हैं, तो हमारे मुंह से खास तरह की लार निकलती है. ये लार अच्छे बैक्टीरिया बनाने का काम करती है. ये अच्छे बैक्टीरिया हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. आपको बता दें कि आयुर्वेद में भी जानकारी मिलेगी कि सुबह जब मुंह से लार निकलती है वो हमारी बॉडी के लिए किसी अमृत से कम नहीं.

इतना ही नहीं रात के समय में हमारे दातों पर एक खास तरह की परत जम जाती है. यानी आप जब सुबह उठकर ब्रश करते हैं, तो इस खास परत को कैमिकल वाले टूथपेस्ट से ब्रश करके हटा देते हैं. नतीजा हमारे दातों की बाहरी परत कमजोर पड़ना शुरू हो जाती है. इसलिए डॉक्टर ने कहा कि अगर आप सुबह उठकर पहले ब्रश करते हैं, तो ऐसा न कीजिए उसकी जगह पहले नॉर्मल पानी से मुंह को साफ करना चाहिए.

कब करें ब्रश

अब सवाल आता है कि आखिर सुबह उठकर न किया जाए तो फिर कब ब्रश करना चाहिए? तो इसका जवाब है कि जब आप नाश्ता कर लें. उसके तीस मिनट बाद और रात को सोने से पहले आप ब्रश कर सकते हैं. ये आपके दातों को भी हेल्दी बनाए रखने में काफी मदद करेगा. दातों की लाइफ भी इससे बढ़ सकती है.

सुबह उठते ही करें ये काम

वहीं एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि जब आप सुबह उठे तो सबसे पहले बिना कुल्ला किए थोड़ा पानी पिएं. इससे जो मुंह के अंदर लार थी वो हमारे पेट में जाएगी और डाइजेस्टिव सिस्टम को भी फायदा होगा. इसके बाद एक स्टील या तांबे के टंग क्लीनर से जीभ को साफ करें, इससे सांसों में ताजगी का अहसास होगा.

यह भी पढ़ें: कैमिकल से पकाए फल तो खैर नहीं! FSSAI ने बरती सख्ती; जारी किया कड़ा आदेश

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments