होमDietआम खाने से पेट हो जाएगा खराब! डॉक्टर ने बताया गर्मी में...

आम खाने से पेट हो जाएगा खराब! डॉक्टर ने बताया गर्मी में कौन सा फल बेस्ट?

Which fruit best in summer: गर्मियों में हमें किस तरह के फलों का सेवन करना चाहिए? इसके बारे में डॉक्टर ने वीडियो के जरिए जानकारी दी है.

Which fruit best in summer: गर्मियों के दिनों में जरूरी नहीं कि आप मार्किट में आए सभी फल आसानी से खा सकते हैं. बल्कि कुछ ऐसे फल भी होते हैं जो शरीर में गर्मी पैदा करके ब्लोटिंग की समस्या पैदा करते हैं. जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि ब्लोटिंग का मतलब होता है पेट फूलना, भारीपन या कड़ापन महसूस होना, जो आमतौर पर डाइजेस्टिव सिस्टम में गैस या तरल पदार्थ जमा होने के कारण होता है. यह एक सामान्य समस्या है जिसमें पेट फूला हुआ लगता है और असहजता या हल्का दर्द महसूस हो सकता है.

गर्मियों में हमें किस तरह के फलों को खाने से बचना चाहिए इसके बारे में जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है. डॉक्टर बताती हैं कि गर्मियों में शरीर पहले से ही गर्म रहता है और शरीर में पानी की कमी रहती है, शरीर शुगर स्पाइस से लड़ रहा होता है और अगर इस समय गलत फल खा लिया जाए तो व्यक्ति की तबीयत बिगड़ सकती है. इसलिए गर्मियों के दिनों में किस तरह के फल खाने चाहिए इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए.

गर्मियों में कौन से फलों से होती समस्या

डॉक्टर शालिनी सिंह ने बताया कि चीकू, अनानास, कटहल और आम इन फलों से गर्मियों के दिनों में दूरी बनाकर रखनी चाहिए. क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. जिसकी वजह से पेट में ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. वहीं ब्लोटिंग की समस्या के अलावा इनके सेवन से स्किन प्रोब्लम्स भी देखने को मिल सकती है. इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.

गर्मियों में कौन से फल बेस्ट | Which fruit best in summer

डॉक्टर शालिनी सिंह ने बताया कि गर्मियों में तरबूज, खरबूजा, पपीता और संतरा जैसे फल खाने के लिए बेस्ट रहेंगे. इनके सेवन से शरीर हाइड्रेटेट रहता है और स्किन डैमेज होने से बचती है. तरबूज, खरबूजा, पपीता और संतरा विटामिन (विशेषकर A और C), खनिज (पोटेशियम, मैग्नीशियम), एंटीऑक्सीडेंट (लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन) और फाइबर के बेहतरीन सोर्स हैं. तरबूज और खरबूजा हाइड्रेशन और दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं, जबकि पपीता और संतरा डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छा माना जाता है. इसके अलावा इनमें 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है.

यह भी पढ़ें: गर्मी की थकान और कमजोरी होगी गायब, बस डाइट में शामिल करें ये देसी अचार-मुरब्बा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments