होमWellnessBeautyAC वाला कमरा छीन रहा आपका ग्लो! अपनाएं ये टिप्स स्किन नहीं...

AC वाला कमरा छीन रहा आपका ग्लो! अपनाएं ये टिप्स स्किन नहीं होगी ड्राई

Skin Hydrated In AC Rooms: एसी वाले कमरे में ज्यादा देर तक रहने पर स्किन ड्राई होने जैसी समस्या हो जाती है.

Skin Hydrated In AC Rooms: गर्मियों में AC का प्रयोग हर घर में किया जाता है. चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने और शरीर को ठंडा रखने के लिए एसी का प्रयोग किया जाता है. लेकिन जहां इसका प्रयोग शरीर को ठंडा रखने के लिए किया जाता है वहीं ये स्किन को ड्राई करती है. बता दें कि एसी हवा से नमी सोखकर उसे ठंडा और ड्राई बना देता है, जिससे कमरे की ह्यूमिडिटी कम हो जाती है. जब आप इस वातावरण में बैठते हैं, तो हवा आपकी स्किन के नेचुरल ऑयल को सोखने लगती है, जिससे स्किन रूखी, खिंची-खिंची और बेजान हो जाती है.

गर्मियों में जैसे-जैसे गर्मियों के दिन बढ़ते हैं, वैसे-वैसे लोगों का एसी के कमरे में रहना बढ़ता जाता है. व्यक्ति चाहे घर में हो या फिर ऑफिस में वह हर जगह एसी के संपर्क में रहता है. लेकिन एसी वाले कमरे में ज्यादा देर तक रहने पर स्किन ड्राई होने जैसी समस्या हो जाती है. लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए आपको कुछ आसान तरीकों को अपनाना चाहिए. चलिए जानते हैं.

स्किन नहीं होगी हाइड्रेटेड

मॉइश्चराइजर: जब भी आप एसी वाले कमरे में बैठे तो स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें. जेल बेस्ड या अच्छी क्वालिटी वाले मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें. वहीं जिन लोगों की स्किन ज्यादा ड्राई रहती है वह ऐसे मॉइस्चराइजर चुनें जिनमें सेरामाइड्स (Ceramides), हाइलूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid), ग्लिसरीन, शीया बटर, या विटामिन E हो.

समय-समय पर पीते रहे पानी: AC में आपकी स्किन हाइड्रेटेड ना हो इसके लिए आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए. जब हम ठंडक वाली जगह पर होते हैं तो शरीर में पानी की कमी महसूस नहीं होती. वहीं पसीना भी नहीं आता जिससे शरीर को पानी की कमी महसूस नहीं होती. लेकिन कहीं न कहीं एसी हमारे शरीर से पानी की मात्रा को सोख रहा होता है. जिससे स्किन ड्राई हो जाती है. इसलिए एसी वाले कमरे में बैठने पर समय-समय पर पानी का सेवन करते रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में क्यों लगाया जाता सनस्क्रीन? इसे दिन में कितनी बार लगाना चाहिए? यहां जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments