होमWellnessBeautyगर्मियों में क्यों लगाया जाता सनस्क्रीन? इसे दिन में कितनी बार लगाना...

गर्मियों में क्यों लगाया जाता सनस्क्रीन? इसे दिन में कितनी बार लगाना चाहिए? यहां जानें

How to use sunscreen in summer: कई लोग सनस्रकीन लगाने से डरते हैं क्योंकि उन्हें सही जानकारी के अभाव में वह इसके इस्तेमाल करने से डरते हैं.

How to use sunscreen in summer: गर्मियों में सूरज की गर्मी से स्किन डल और बेजान दिखने लगती है. वहीं कई लोग डल और बेजान स्किन से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं. लेकिन कई लोग सनस्रकीन लगाने से डरते हैं क्योंकि उन्हें सही जानकारी के अभाव में वह इसके इस्तेमाल करने से डरते हैं. आज के आर्टिकल में हम सनस्क्रीन के सही इस्तेमाल का तरीका जानेंगे.

अगर आपके मन में भी सनस्क्रीन को लेकर किसी तरह के सवाल हैं तो इस आर्टिकल में हर तरह के सवाल दूर होंगे. कई लोग सनस्क्रीन को लगाने से डरते हैं क्योंकि कई लोगों को लगता है कि ये फायदा पहुंचाने की बजाए नुकसान करेंगा, बल्कि ऐसा नहीं है सनस्क्रीन स्किन में कैंसर से भी बचाव करता है.

गर्मियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे

UV किरणों से बचाव होता: गर्मियों में सनस्क्रीन लगाने से स्किन सूरज की UV किरणों से बची रहती है. इसके अलावा स्किन सनबर्न होने से बचती है, स्किन में डलनेस, झुर्रियों का आना और टैंनिंग होने से भी सनस्क्रीन बचाव करती है.

बता दें कि सूरज की यूवी (अल्ट्रावायलेट) किरणें त्वचा के DNA को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे समय से पहले बुढ़ापा (झुर्रियां), टैनिंग, सनबर्न और त्वचा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.

धूप से होने वाले नुकसान से बचाव: सनस्क्रीन स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से बचाकर रखती है. बता दें कि कई लोगों की स्किन धूप में लाल पड़ जाती है. साथ ही स्किन में सूजन और छिलने जैसी समस्या भी होती है. इन समस्याओं से सनस्क्रीन बचाव करती है.

बता दें कि धूप की किरणों से स्किन में पिगमेंटेशन की समस्या हो जाती है, वहीं किरणें कोलेजन को भी नष्ट कर देती है जिससे स्किन बेजान और रूखी हो जाती है.

कैंसर का खतरा कम होता

सनस्क्रीन लगाने से स्किन कैंसर के खतरे से भी बची रहती है. बता दें कि सूरज की किरणों में अल्टारवॉयलेट किरणें होती है जो स्किन को नुकसान पहुंचाती है. अल्ट्रावायलेट (UV) किरणें स्किन कोशिकाओं के डीएनए (DNA) को सीधे नुकसान पहुंचाकर कैंसर पैदा करती हैं. इसलिए सनस्क्रिन को रोजाना लगाने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है.

सनस्क्रीन का इस्तेमाल कैसे करें?

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने के लिए डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सही जानकारी की मदद से आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. सनस्क्रीन को हमेशा धूप में निकलने से पहले 15 से 20 मिनट पहले लगा लें. इसके अलावा हर 2 से 3 घंटे में सनस्क्रीन लगाते रहें. इसके अलावा आपको धूप की किरणों से बचने के लिए खास बचाव करने भी जरूरी हैं, जैसे साथ में टोपी रखें या फिर चश्मा पहनकर रखें.

इस बात का रखें ध्यान

सनस्क्रीन लगाने के लिए एक बात का ध्यान रखें कि सभी सनस्क्रीन एक जैसी नहीं होती हैं. ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF उन सनस्क्रीन्स को कहते हैं जो UVA और UVB, दोनों तरह की किरणों से सुरक्षा प्रदान करते हैं. SPF 30 या उससे ज्यादा: कम से कम 30 SPF वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करने से लगभग 97 फीसदी किरणें रोकी जा सकती हैं. साथ ही स्कीन टाइप का भी ध्यान रखें.

स्कीन टाइप का रखें ध्यान

ऑयली स्किन: जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है वह जेल-बेस्ड सनस्क्रीन या मैट फिनिश वाले सनस्क्रीन लगाए. ये प्रोडक्ट स्किन पर ऑयलीपन नहीं बढ़ाते हैं.
ड्राई स्किन:जिन लोगों की स्किन ड्राई रहती है, वह क्रीम-बेस्ड या मॉइस्चराइजर-बेस्ड सनस्क्रीन का उपयोग करें.
सेंसिटिव स्किन: जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, वह कम रसायनों वाले ‘मिनरल सनस्क्रीन’ का उपयोग करें. जैसे कि जिंक ऑक्साइड या टाइटेनियम डाइऑक्साइड युक्त सनस्क्रीन.

यह भी पढ़ें: डल लग रही स्किन? छुटकारा पाने के लिए पीएं ये जूस; ला देंगे नेचुरल ग्लो

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments