होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: विनोद कांबली की जान को खतरा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: विनोद कांबली की जान को खतरा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया में आपका स्वागत है. विनोद कांबली की तबियत बिगड़ी उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया में आपका स्वागत है. विनोद कांबली की तबियत बिगड़ी उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. गले में अगर खाना बार-बार अटक रहा है तो अलर्ट हो जाइए इसोफेगस कैंसर का खतरा हो सकता है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. जल्दी खाना खाने की आदत मोटा कर रही आपको.

यहां देखें VIDEO

पहले सेगमेंट में जानेंगे विनोद कांबली की हेल्थ अपडेट

भारत के पूर्व और मशहूर क्रिकेटर विनोद कांबली की जान का खतरा है. दरअसल उनके दोस्त ने खुलासा किया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है. इसपर डॉक्टर से भी खास बातचीत हुई. वहीं उन्होंने बताया कि विनोद के दिमाग में खून का क्लॉट बना जिसके कारण ऐसी स्थिती पैदा हुई. उधर दोस्त का कहना है कि विनोद ने अगर सावधानी बरती होती तो संभव था कि कुछ किया जा सकता था.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे क्या होता है इसोफेगस कैंसर

अगर आपको खाना खाते समय बार-बार खांसी आ रही है, तो ये आपके लिए अलर्ट होने का समय है. दरअसल छोटी दिखने वाली ये समस्या इसोफेगस कैंसर का रूप हो सकती है. क्योंकि हम लोग ऐसी छोटी दिखने वाली चीजों को इग्नोर कर देते हैं. नतीजा इस तरह की समस्या गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है. जानकारी के अनुसार पुरुषों में इसका खतरा कई अधिक रहता है. इसलिए इससे बचे रहने की जरूरत है. लगातार एसिडिटी बनना, मोटापा, फल और सब्जियां कम खाना, बहुत ज्यादा गर्मी लगना, गर्म ड्रिंक पीने से ये समस्या पैदा हो सकती है. इसलिए समय रहते इसकी पहचान करें ताकी इससे बचाव किया जा सके.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे तेज खाना बना रहा मोटापे का शिकार

कई लोग तेज-तेज खाना खाकर उसे खत्म कर लेते हैं. लेकिन ये आदत काफी खराब है. अगर आपकी भी ऐसी आदत है तो इसे बदल लीजिए या फिर इसे कंट्रोल करने की कोशिश कीजिए. दरअसल ऐसे लोग जो बहुत तेजी से खाना खाते हैं, वो लोग जल्द ही मोटापे का शिकार होते हैं. यानी उनमें मोटापा काफी तेजी से बढ़ता है. इसलिए अगर आपकी भी ऐसी आदत है तो सावधान हो जाइए. भागदौड़ भरी लाइफ में कई लोगों के पास खाना खाने तक का समय नहीं होता. नतीजा जल्दी जल्दी खाना शुरू कर देते हैं.

दरअसल जब हम जल्दी-जल्दी खाना खाना शुरू करते हैं, तो हमारे माइंड को ये सिग्नल नहीं मिल पाता कि हमारा पेट भर गया है नतीजा हम अधिक खा लेते हैं. यही हमें मोटापे का शिकार बना रही है. इसलिए जब भी खाना खाए तो समय निकालें और समय लेकर ही खाना खाएं. उसे अच्छे से चबाएं.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: समय रैना को हुई ये बीमारी!

यहां देखें VIDEO

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments