होमWellnessBeautyडल लग रही स्किन? छुटकारा पाने के लिए पीएं ये जूस; ला...

डल लग रही स्किन? छुटकारा पाने के लिए पीएं ये जूस; ला देंगे नेचुरल ग्लो

How To Keep Skin Healthy And Glowing: खूबसुरत-ग्लोइंग स्किन किसे नहीं पसंद होती? लेकिन पॉल्यूशन और बढ़ती गर्मी चेहरे चमक को कम जरूर करती है.

How To Keep Skin Healthy And Glowing: खूबसुरत और ग्लोइंग स्किन किसे नहीं पसंद होती? लेकिन पॉल्यूशन और बढ़ती गर्मी चेहरे चमक को कम जरूर करती है. स्किन काफी बेजान नजर आने लगती है. ऐसे में क्या करें? एक्सपर्ट्स की अगर माने तो हमारे स्किन का ग्लो तब बाहर आता है जब हमारा शरीर अंदर से हेल्दी रहे. हेल्दी रहने के लिए कई लोग आपको सलाह देंगे कि जूस पियो. इस ड्रिंक का सेवन करो.

गर्मियों के मौसम में नैचुरल जूस काफी फायदेमंद साबित होता है. न सिर्फ हमारी स्किन के लिए हमारी हेल्थ के लिए. नैचुरल जूस में आप एप्पल, चुकंदर, गाजर का को मिलाकर तैयार किए हुए जूस का सेवन कर सकते हैं. ये आपकी हेल्थ को तो बेनेफिट देगा ही. साथ ही आपकी स्किन भी काफी ग्लो करने लग जाएगी. कई एक्सपर्ट्स से आपको ये सुनने को मिलेगा कि मिक्सड जूस पीने से हमारी बॉडी को जरूरी पोषक तत्व तो मिलेंगे ही साथ ही स्किन की सेल्स को अंदर से मजबूती मिलती है,

चेहरे पर दिखाई देगा मिक्स्ड जूस का असर

आपको बता दें कि मिक्स्ड जूस का असर आपके चेहरे पर सीधे तौर पर दिखाई देगा. दरअसल इनमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी काफी हेल्फ करते हैं. खासतौर पर उन लोगों के लिए ये जूस काफी फायदेमद होते हैं जिनकी स्किन काफी डल हो जाती है. या फिर उम्र के साथ-साथ स्किन पर निशान छूटते चले जाते हैं. आप ऐसी किसी भी समस्या से परेशान हैं तो आप घर में तैयार किए गए नैचुरल जूस का सेवन कर सकते हैं.

चुकंदर, गाजर और सेब का जूस

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप सेब, चुकंदर या फिर गाजर इन सभी को मिक्स करके एक जूस तैयार करते हैं, तो ये आपके पूरे शरीर में एक शक्तिशाली एनर्जी का सोर्स पैदा करता है. इस तरह के जूस से आपकी स्किन को अंदर से पोषण मिलने में मदद मिलती है. आपकी पूरी बॉडी को भी डिटॉक्सीफाई करता है. खून को भी साफ रखने और सेल्स को भी हेल्दी बनाए रखने में भी आपको काफी हेल्प मिल सकती है. इसलिए अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो इस जूस का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: स्किन ग्लोइंग के लिए फेस एसिड का करें इस्तेमाल, गायब हो जाएंगे दाग-धब्बे

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments