होमWellnessBeautyस्किन ग्लोइंग के लिए फेस एसिड का करें इस्तेमाल, गायब हो जाएंगे...

स्किन ग्लोइंग के लिए फेस एसिड का करें इस्तेमाल, गायब हो जाएंगे दाग-धब्बे

Face Acid Benefits: चेहरे की स्किन को गोरा करने के लिए क्रीम, मॉइश्चारइजर, लोशन से लेकर न जाने कितने तरह के प्रोडक्ट मार्किट में मौजूद हैं.

Face Acid Benefits: चेहरे की स्किन को गोरा करने के लिए क्रीम, मॉइश्चारइजर, लोशन से लेकर न जाने कितने तरह के प्रोडक्ट मार्किट में मौजूद हैं. वहीं क्या अपने चेहरे को गोरा करने के लिए फेस एसिड्स के बारे में कभी सुना है? अगर नहीं सुना तो आज के आर्टिकल में हम फेस एसिड्स के बारे में बात करेंगे. चलिए जानते हैं क्या होता है फेस एसिड्स?

दरअसल फेस एसिड्स स्किन से डेड सेल्स को हटाकर स्किन में ग्लोइंग लाने का काम करता है. ये फेस एसिड्स चेहर को ग्लोइंग करने के साथ-साथ दाग-धब्बों से भी छुटकारा देने में मदद करता है. इसके अलावा पिंपल्स, झुर्रियां, पिग्मेंटेशन और चेहरे की ड्राइनेस को भी काफ हद तक कम करता है.

कितने तरह के होते फेस एसिड

मार्किट में आपको कॉस्मेटिक की दुकान पर आसानी से फेस एसिड मिल जाएगा. यह ग्लाइकोलिक एसिड (Glycolic Acid), सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid), लैक्टिक एसिड (Lactic Acid), सिट्रिक एसिड (Citric Acid) होते हैं. लेकिन हर फेस एसिड का काम अलग-अलग होता है. अपको किस स्किन समस्या में किस फेस एसिड का प्रयोग करना चाहिए चलिए जानते हैं.

ग्लाइकोलिक एसिड

ग्लाइकोलिक एसिड का प्रयोग तब किया जाता है जब स्किन पर फाइन लाइन्स आ रहे हों, चेहरे पर फाइन लाइन्स आने पर ग्लाइकोलिक एसिड का प्रयोग करना चाहिए. लेकिन सेंसेटिव स्किन वालों के लिए ग्लाइकोलिक एसिड नहीं बना है. अगर आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव है तो आप इसका प्रयोग न करें. वैसे तो ये एसिड ऑइली, रूखी या फिर मिक्स, हर तरह की स्किन पर आप ग्लाइकोलिक एसिड का उपयोग कर सकती हैं. यह सभी तरह की स्किन पर समान रूप से काम करता है और स्किन के टैक्सचर को सुधारने में मदद करता है.

सैलिसिलिक एसिड

अगर किसी के चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल हैं तो वह इस एसिड का प्रयोग कर सकता है. कई लोगों का चेहरा बहुत ऑयली होता है जिसकी वजह से वह चिपचिपा हो जाता है उनकी स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड का प्रयोग करना बेहतर रहेगा.

लैक्टिक एसिड

जिल लोगों की स्किन ड्राई रहती है वह लैक्टिक एसिड का प्रयोग करें. ये एसिड स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है. इसके अलावा लैक्टिक एसिड स्किन सेल्स को अंदर से हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है, जिन लोगों की स्किन में ग्लो नजर नहीं आता वह इस लैक्टिक एसिड का प्रयोग कर सकते हैं.

सिट्रिक एसिड

सिट्रिक एसिड का प्रयोग उन लोगों को करना चाहिए जिन्हें डार्क स्पॉट्स, टैनिंग और पिग्मेंटेशन की समस्या रहती है. वह सिट्रिक एसिड का प्रयोग कर सकते हैं. यह हर तरह की स्किन के लिए सही माना जाता है आप बिना किसी डर के इसका प्रयोग कर सकते हैं.

हेल्दी स्किन के लिए स्किनकेयर रूटीन बेहद जरूरी होता है. वहीं डर्मेटोलॉजिस्ट भी फेस एसिड लगाने की सलाह देते हैं. इन्हें लगाने से पहले बस आपको पैच टेस्ट कर लेना चाहिए. साथ इनके बारे में सही जानकारी भी ले लेनी चाहिए. क्योंकि हर फेस एसिड अलग स्किन के लिए अलग तरह से काम करता है. ये फेस एसिड एक्ने, ब्लैकहेड्स और पिंपल्स की समस्या को कम करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: बादाम-दूध के उबटन से चेहरे पर आएगा निखार, नहीं पड़ेगी पार्लर जानें की जरूरत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments