होमHealth Newsतेजी से खाना खाते हैं आप? हो सकते मोटापे का शिकार, बिगड़...

तेजी से खाना खाते हैं आप? हो सकते मोटापे का शिकार, बिगड़ सकती आपकी सेहत!

Fast Eaters Gain More Weight: आजकल लोग अपनी लाइफ को काफी तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं. सब जल्दबाजी में कर लेना चाहते हैं.

Fast Eaters Gain More Weight: आजकल लोग अपनी लाइफ को काफी तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं. जल्द प्रमोशन के चक्कर में बिजी लाइफस्टाइल को अपनाना लोगों ने शुरू कर दिया है. नतीजा तेज खाना जैसी चीजें इस लाइफस्टाइल से जुड़ती जा रही है. ऐसे लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने खाने के लिए भी समय नहीं निकाल पाते. नतीजा जल्द खाना-खाना उनकी आदत बनता जा रहा है.

ऐसा देखा जाता है कि कई बार लोग अपना काम निपटाते हुए स्क्रीन की ओर देखते हुए खाना खाने की कोशिश करते हैं. इससे खाने की मात्रा और क्वालिटी पर असर पड़ता है. अगर आप भी ऐसे रूटीन को फॉलो करते हैं, तो बता दें कि ऐसी आदत आपके शरीर पर बुरा असर डालती है. अगर आप तेजी से खाना खाते हैं, तो इस आदत को बदलें.

तेजी से खाना खाते हैं तो बदलें आदत

इस तरह खाना खाने की आदत को तुरंत बदलने की जरूरत है. क्योंकि ये पेट भरने का संकेत नहीं मिल पाता. नतीजा व्यक्ति जरूरत से भी अधिक खाना खा लेता है, और फिर व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है. ऐसी आदत आपकी खाने पीने की आदत को बिगाड़ देती है. नतीजा आपके शरीर की एनर्जी और क्षमता दोनों ही प्रभावित होती है. एकाध बार चलता है लेकिन इस तरह की आदत कई बार गंभीर बीमारिओं को जन्म दे सकता है. आइए जानते हैं कि तेज खाना खाने से कैसे सेहत बिगड़ सकती है.

क्या होगा तेजी से खाने का नतीजा?

एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप तेजी से खाना खाते हैं, तो ये आदत मोटापा बढ़ाती है. साथ ही शरीर के कई हिस्सों पर अफेक्ट डालती है. ये आदत आपके डायजेस्टिव सिस्टम पर असर डालती है, नतीजा कब्ज, पेट फूलना और अपच की समस्या पैदा होने लगती है. साथ ही इंसुलिन का संतुलन बिगड़ने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है. जानकारी के अनुसार जो लोग ऐसे पैटर्न को फॉलो ककते हैं उनमें दिल की बीमारियों का भी खतरा अधिक रहता है. इसका कारण है कैलोरी इनटेक भी बढ़ जाती है. इसके अलावा, मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे शरीर में फैट जमा होने लगता है. लंबे समय में यह आदत हॉर्मोनल असंतुलन और थकान जैसी समस्याओं को भी बढ़ा सकती है.

बचाव के लिए क्या करें?

अब आप बचाव के लिए क्या कर सकते हैं? तो बता दें कि इस आदत से छुटकारा पाने के लिए सबसे अहम है कि आप जब भी खाना खाएं तो इस बात का ख्याल रखें कि शांति से खाने का सेवन करें. उसे अच्छे से चबाएं. धीरे-धीरे ही खाना चबाएं. इसके पीछे का कारण है कि शरीर को सही समय पर पेट भरने का समय मिल पाएगा. अगर आप मोबाइल या फिर टवी देखते हुए खाना खाते हैं, तो इस आदत को भी बदलें क्योंकि ये आपका ध्यान डायवर्ट कर देता है. नतीजा आप अधिक खा लेते हैं. जब भी खाना खाएं तो थोड़ा-थोड़ा गैप दें यानी रुककर खाएं. हल्की मात्रा में पानी का सेवन करें जो आपको फायदा पहुंचाएगा.

यह भी पढ़ें: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा डायरिया का खतरा! वैज्ञानिकों को मिला नए वायरस का वेरिएंट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments