होमExplainersडायबिटीज की समस्या से कैसे उबरे? गृह मंत्री ने दिए ये टिप्स;...

डायबिटीज की समस्या से कैसे उबरे? गृह मंत्री ने दिए ये टिप्स; शेयर किया अपना किस्सा

Diabetes Control Without Insulin: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हेल्थ को लेकर एक मोटिवेटेड एक्सपीरिएंस साझा किया है.

Diabetes Control Without Insulin: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हेल्थ को लेकर एक मोटिवेटेड एक्सपीरिएंस साझा किया है. गृह मंत्री ने बताया कि उन्होंने एक समय डायबिटीज से लड़ने की जंग जीती है. कैसे उन्होंने अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाए. क्या बदलाव लाकर उन्होंने डायबिटीज पर काबू पाया. इसका एक्सपीरिएंस उन्होंने देशवासियों के साथ साझा किया.

अमित शाह ने कहा कि इस बदलाव से न सिर्फ उन्होंने बीमारी पर काबू पाया बल्कि खुद को पहले से हल्का और फिट बना लिया है. कैसे आज इसपर बात करने वाले हैं. कैसे उन्होंने डायबिटीज से लड़ने के लिए क्या उपाय अपनाया? आइए जानते हैं.

मैं डायबिटिक था: गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने एक कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया और बताया कि मैं डायबिटिक था. उन्होंने बताया कि मई 2020 के बाद अपने लाइफस्टाइल में बदलाव किए. जैसे सही मात्रा में नींद लेना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, बैलैंस्ड डायट लेना, रोजाना एक्सरसाइज करना. इस तरह की आदतें उनकी सेहत के लिए एक गेमचेंजर साबित हुईं. इसके बाद गृह मंत्री ने कहा कि “आज मैं आपके सामने बिना किसी एलोपैथिक दवा और इंसुलिन के खड़ा हूं.”

इतने किलो वजन हुआ कम

इस संबोधन के दौरान गृह मंत्री बोले कि इस तरह के बदलाव का उनपर काफी सकारात्मक असर पड़ा. यहां तक की इस तरह से उन्होंने अपना 20 किलोग्राम वजन तक घटा लिया है. इसलिए उनका ये मानना है कि इस तरह का बदलाव अचानक नहीं होता है. यानी छोटी-छोटी आदतों को लगातार अगर आप अपनाएं तो आप भी इस तरह का बदलाव ला सकते हैं. इस दौरान उन्होंने युवाओं को भी खास संदेश दिया और बताया कि आपको अपने शरीर और दिमाग दोनों को स्वस्थ्य रखना चाहिए. ये बहुत जरूरी है. अपने शरीर के लिए रोजाना दो घंटे एक्सरसाइज और दिमाग के लिए कम से कम छह घंटे की नींद जरूर लें। यह मेरे अपने अनुभव से निकली सलाह है.

अमित शाह की इस आदत को अपनाएं

गृह मंत्री की इस जर्नी से सभी को कुछ न कुछ सीखना चाहिए. जैसे सबसे अधिक जरूरी है डिसिप्लिन साथ ही संतुलन. आप अच्छी नींद लें. भरपूर पानी पिएं, घर का संतुलित खाना खाइए जो शरीर को अंदर से मजबूती देता है. प्रोसेस्ड फूड से दूरी बना लीजिए. अधिक शुगर स दूरी बना लीजिए. रोजाना एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल में जोड़े.

इसके लिए जिम जाना ही जरूरी नहीं है. आप वॉक कर सकते हैं, योगा कर सकते हैं, या फिर किसी स्पोर्ट्स एक्टिवीटी को अपना सकते हैं. जिससे आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल जी सकते हैं. इसी के साथ सबसे जरूरी है कि कंसिस्सटेंसी. यानी रोजाना ही नियम से आप इस रूटीन को फॉलो कर रहे हैं. इसी के साथ जल्दी रिजल्ट की होड़ में मत पड़िए. या फिर किसी भी तरह के शॉर्टकट से दूरी बनाए. ये बदलाव धीरे-धीरे ही आएंगे और आपको बेहतर रिजल्ट देकर के जाएंगे.

यह भी पढ़ें: मिर्च-मसालेदार खाने से होता कैंसर, डॉक्टर ने बचाव के लिए दी ये सलाह

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments