होमWellnessBeautyबादाम-दूध के उबटन से चेहरे पर आएगा निखार, नहीं पड़ेगी पार्लर जानें...

बादाम-दूध के उबटन से चेहरे पर आएगा निखार, नहीं पड़ेगी पार्लर जानें की जरूरत

Bridal Beauty Tips: शादी से पहले न जानें कितने तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाए जाते है. लेकिन नेचुरल ग्लो लाने के लिए उबटन लगा सकते हैं.

Bridal Beauty Tips: शादी से पहले न जानें कितने तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाए जाते हैं. लेकिन कई बार उनसे चेहरा सुंदर दिखने की बजाए चेहरे पर दाग-धब्बे आ जाते हैं, जो शादी के दिन वाले चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं. इसिलए महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट को छोड़िए और घर पर ही ड्राई फ्रूट्स, औषधीय जड़ी बूटियों से ऐसा उबटन तैयार कीजिए जो चेहरे पर नेचुरल ग्लो लेकर आएगा.

ड्राई फ्रूट्स, औषधीय जड़ी बूटी की मदद से बना उबटन चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के साथ-साथ चेहरे को मुलायम भी बनाए रखेगा. ऐसे में आपको महंगे ट्रीटमेंट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप पार्लर के प्री ब्राइडल पैकेज लेने से भी बची रहेंगी. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे घर में उबटन तैयार किया जा सकता है, जो चेहरे को नेचुरल ग्लो देने में मदद करेगा. चलिए जनते हैं.

ऐसे तैयार करें उबटन

बादाम और दूध से बना उबटन: बादाम और दूध से बना उबटन चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करेगा. इसे बनाने के लिए आपको बादाम को कुछ घंटे पहले भिगोकर रखने है उसके बाद उनका छिलका उतार कर उसमें थोड़ा दूध डालकर इन्हें अच्छे से पीस लें. इसमें एक चुटकी हल्दी और थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखें. इसके बाद सुखने पर मसाज करते हुए धो लें.

मूंग दाल और बेसन से बना उबटन: मूंग दाल और बेसन से बना उबटन चेहरे को मुलायम रखने में मदद करेगा. इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच मूंग दाल पाउडर, 1 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और दही/गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं. अब इस मिश्रण को 15-20 मिनट चेहरे पर लगा लें सूखने के बाद आराम-आराम से चेहरे को धोएं. इस उबटन से पिगमेंटेशन और डलनेस कम होती है और चेहरे पर ग्लो बना रहता है.

हल्दी और चंदन से बना उबटन: हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को वायरल इंफेक्शन के साथ-साथ बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं. हल्दी और चंदन का उबटन बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी (कस्तूरी हल्दी बेहतर है), 1 चम्मच बेसन और आवश्यकतानुसार गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. हल्दी और चंदन का उबटन टैनिंग हटाने, चेहरे पर चमक लाने और मुंहासों को कम करने में मदद करेगा. इसे 15-20 मिनट लगाकर रखें और सूखने पर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें.

नीम और ऐलोवेरा से बना उबटन: नीम और ऐलोवेरा से बना उबटन मुंहासों (pimples) को सुखाने, स्किन के एक्सट्रा ऑयल को सूखने में मदद करता है. साथी ही ये दाग-धब्बों को भी दूर रखता है. इसे बनाने के लिए नीम की पत्तियों के पेस्ट (या पाउडर) में ताज़ा एलोवेरा जेल, बेसन, और थोड़ा गुलाब जल मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर धो लें.

यह भी पढ़ें: बिना पैच टेस्ट किए लगाई क्रीम, तो हो जाएगी समस्या, जानें ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने का सही तरीका

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments