होमDietगर्मियों में डाइट में इस तरह लें अंडा, प्रोटीन के साथ मिलेगा...

गर्मियों में डाइट में इस तरह लें अंडा, प्रोटीन के साथ मिलेगा भरपूर फाइबर, शरीर रहेगा हाइड्रेटेड

Are Eggs Safe to Eat in Summer: अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन तो होता है जो बैलेंस्ड डाइट के अनुसार मिल भी जाता है. %

Are Eggs Safe to Eat in Summer? गर्मियां शुरू हो चुकी है. वहीं इन दिनों में डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. एक बैलेंस्ड डाइट के अनुसार एक व्यक्ति को प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए. वहीं कई लोग प्रोटीन लेने के चक्कर में अंडे का सेवन कर लेते हैं जिससे उन्हें बैलेस्ट डाइट के हिसाब से प्रोटीन मिल जाए. लेकिन गर्मियों के दिनों में प्रोटीन के चक्कर में अंडे की कितनी मात्रा को एड ऑन करना चाहिए इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए.

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन तो होता है जो बैलेंस्ड डाइट के अनुसार मिल भी जाता है, लेकिन गर्मी के दिनों में इस बात को ध्यान में रखें कि अंडे की तासीर गर्म होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गर्मी में इसे नहीं खाया जा सकता. इसके खाने से क्या हो सकता है या फिर कितनी मात्रा में इसका सेवन सही रहेगा चलिए जानते हैं.

कितनी मात्रा में करें अंडे का सेवन

बात ये है कि अंडा सेहत के लिए सही होता है साथ ही इसमें हाई प्रोटीन के साथ-साथ, विटामिन बी 12, विटामिन डी, आयरन और हैल्दी फैट होता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर हेल्दी रहेगा. बल्कि अगर आपको गर्मियों के दिनों में अंडे का सेवन करना है तो इसके लिए आपको इसकी सही मात्रा पता होनी चाहिए. चूंकि ये गर्म होता है और शरीर को गर्म कर सकत है, जिससे शरीर में अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याए देखने को मिल सकती है इसलिए गर्मी के दिनों में इसकी मात्रा सीमित कर दें. जो लोग अंडा खाने के ज्यादा शौकीन हैं उन्हें गर्मी के दिनों में 1 से 2 अंडा खाना चाहिए.

अंडा गर्मी में कर सकता नुकसान

अंडे की तासीर गर्म होती है. जिससे इसके सेवन से शरीर गर्म होकर ज्यादा पसीना बहा सकता है. वहीं ज्यादा पसीना आने से डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है. जिन लोगों का पाचन कमजोर है उन्हें पाचन संबंधी बीमारियां हो सकती है. एसिडिटी, हीट, गैस, पेट फूलना, अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. गर्मियों में डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक से काम करें इसके लिए हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन ही करना चाहिए.

डाइट में कैसे करें शामिल?

उबले अंडे (Boiled Eggs): यह सबसे हेल्दी तरीका है क्योंकि इसमें एक्सट्रा तेल या फैट नहीं होता.
अंडा सलाद (Egg Salad): उबले अंडों को खीरा, टमाटर, प्याज, और सलाद पत्तों के साथ मिलाकर खाएं. इससे फाइबर और प्रोटीन दोनों शरीर को मिलेंगे.
हल्का ऑमलेट (Light Omelet): गर्मियों में हरी सब्जियां जैसे पालक, धनिया, पुदीना डालकर कम तेल या मक्खन में ऑमलेट बनाएं.
फ्रिटाटा (Frittata): बहुत सारी सब्जियों और पनीर के साथ अंडे का फ्रिटाटा बनाना एक पौष्टिक और हल्का आहार लें.
पोच्ड एग्स (Poached Eggs): इन्हें बिना तेल के पानी में पकाकर टोस्ट के साथ खाया जा सकता है.
सीमित मात्रा: प्रतिदिन 1-2 अंडे से ज्यादा न खाएं. इसके साथ ही अंडे को अच्छे से पकाकर खाएं. कच्चा अंडा बीमारी कर सकता है.
पानी और फाइबर: अंडा खाने के साथ भरपूर पानी, छाछ, या नींबू पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे.
पीला भाग: गर्मियों में अंडे के पीले भाग का सेवन न करें, ये शरीर में ग्रमी पैदा कर सकता है.

यह भी पढ़ें: घर से निकलने से पहले पिएं पुदीना शिकंजी, कोसो दूर भागेगा वायरल इंफेक्शन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments