होमPodcastअचानक चलने के तरीके में बदलाव होना बड़ी बीमारी का संकेत, डॉक्टर...

अचानक चलने के तरीके में बदलाव होना बड़ी बीमारी का संकेत, डॉक्टर से जानें शुरूआती लक्षण

Parkinson’s Treatment: हाथों में बिना वजह कंपन होना, नींद में बात करना या हाथ-पैर चलाना, और अचानक चलने के तरीके में बदलाव ये सामान्य थकान या बढ़ती उम्र के संकेत नहीं भी हो सकते हैं. ये लक्षण गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी पार्किन्सन के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. दिल्ली के Fortis Escorts Hospital की न्यूरोलॉजिस्ट Dr […]

Parkinson’s Treatment: हाथों में बिना वजह कंपन होना, नींद में बात करना या हाथ-पैर चलाना, और अचानक चलने के तरीके में बदलाव ये सामान्य थकान या बढ़ती उम्र के संकेत नहीं भी हो सकते हैं. ये लक्षण गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी पार्किन्सन के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. दिल्ली के Fortis Escorts Hospital की न्यूरोलॉजिस्ट Dr Neha Pandita से फिट रहे इंडिया ने खास बातचीत की जिसमें डॉक्टर ने इस बीमारीर के बारे में डिटेल में बताया है.

पार्किन्सन बीमारी के शुरुआती चार लक्षण होते खास

1. बिना कारण हाथों में कंपन (Tremors): यदि हाथ आराम की स्थिति में भी कांपते हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह पार्किन्सन का सबसे आम शुरुआती लक्षण माना जाता है.

2. नींद के दौरान असामान्य हरकतें: नींद में बात करना, चिल्लाना या हाथ-पैर चलाना एक प्रकार के स्लीप डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है, जो आगे चलकर पार्किन्सन से जुड़ा हो सकता है.

3. चलने के तरीके में बदलाव: अगर चलने की गति धीमी हो जाए, कदम छोटे हो जाएं या संतुलन बिगड़ने लगे, तो यह भी एक चेतावनी संकेत हो सकता है.

4. शरीर में जकड़न (Rigidity): मांसपेशियों में अकड़न या लचीलापन कम होना भी शुरुआती संकेतों में शामिल है.

इन लक्षणों को समय रहते पहचानकर इलाज शुरू किया जाए, तो बीमारी को ज्यादा फैलने से रोका जा सकता है. पार्किन्सन एक प्रोग्रेसिव न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो मुख्य रूप से दिमाग के उस हिस्से को प्रभावित करता है जो शरीर की मूवमेंट को नियंत्रित करता है. डॉ. पंडिता ने लोगों से अपील की है कि यदि इनमें से कोई भी लक्षण लगातार दिखाई दे, तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें और जरूरी जांच कराएं.

यह भी देखें: Delivery के बाद Weight Gain क्यों होता है? डॉक्टर से जानें


author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

मां बनने के बाद भी बरकरार रहेगा चेहरे पर ग्लो, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

ऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

How to Report Food Complaints Online to FSSAI: क्या ऑनलाइन मंगाया गया खाना सुरक्षित है? सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments