होमHealth Newsकम पढ़े लिखे लोगों की हो रही आंतों के कैंसर से मौत!...

कम पढ़े लिखे लोगों की हो रही आंतों के कैंसर से मौत! स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Colon Cancer Risk: आज के समय में लोग कम उम्र में ही कैंसर की चपेट में आ रहे हैं. कम उम्र में लोगों को कोलोरेक्टल कैंसर हो रहा.

Colon Cancer Risk: आज के समय में लोग कम उम्र में ही कैंसर की चपेट में आ रहे हैं. कम उम्र में लोगों को कोलोरेक्टल कैंसर अपनी चपेट में ले रहा है.कोलोरेक्टल कैंसर यानी आंत का कैंसर. इससे मौतें भी काफी ज्यादा बढ़ रही हैं. इसपर एक रिसर्च हुई और बताया गया कि ऐसे लोग आंत के कैंसर से मौत की चपेट में जा रहे हैं जिनकी या तो पढ़ाी कम है या फिर जिनके पास कॉलेज की डिग्री नहीं है.

जानकारी के लिए बता दें कि ये स्टडी जर्नल JAMA Oncology में छपी है. दरअसल अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के रिसर्चर्स ने इसपर रिसर्च की और 1994 से साल 2023 तक 1 लाख से अधिक युवा जिनकी उम्र 25 से 49 साल के लोगों के डेटा का एनालिसिस किया गया. जिसके बाद रिसर्च में कई बड़े खुलासे किए गए.

इस Age ग्रुप में बढ़ी मौतों की संख्या

इस रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार पिछले 30 सालों में युवाओं की आंतों के कैंसर के चलते मौत हो रही है. चौंकाने वाली बात है कि इन मौतों के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी भी देखी हई है. खुलासा हुआ कि कम पढ़े-लिखे लोगों में मौत का रेट 4 से बढ़कर 5.2 प्रति 1 लाख हो गया वहीं ग्रेजुएट लोगों में यह रेट लगभग 2.7 पर ही स्थिर रहा.

शिक्षा से कैंसर का क्या लेनदेन?

सवाल आता है कि क्या पढ़े लिखे लोगों को कैंसर नहीं होता? तो इसका जवाब है कि पढ़ाई का कैंसर से लेनदेन नहीं है. लेकिन कई एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि ये एक साइन है कि जिन लोगों की पढ़ाई कम होती हैं उनमें ये समस्याएं अधिक देखी जाती है. साथ ही कम पैसा, खराब खाना-पीना, कम फिजिकल एक्टीविटी, समय पर सही इलाज न मिलने की कमी भी एक बड़ा कारण है.

आंत के कैंसर के लक्षण क्या है

अब आंत के कैंसर के लक्षणों के बारे में जान लेते हैं. जिनसे बचते हुए आप सेफ रह सकते हैं. अगर आपकी पॉटी में खून आ रहा है, बार-बार कब्ज या फिर दस्त लग रहे हैं, पेट में दर्द या फिर ऐंठन हो रही है, बिना किसी कारण के वजन घट रहा है, पॉटी काफी पतली हो गई है. अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत ही डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए. हालांकि बचाव का एक ये भी उपाय है कि आप जब 45 से 50 साल की उम्र में है तो कैंसर की स्क्रीनिंग शुरू कर देनी चाहिए. अमेरिकन कैंसर सोसाइटी ने भी साल 2021 में इस तरह की सलाह दी थी.

कैंसर की क्या है वजह?

इसपर साइंटिस्ट फिलहाल एक्यूरेट जानकारी नहीं दे पाए हैं. लेकिन कुछ बड़े कारण भी इसके पीछे हो सकते हैं. जैसे मोटापा, एक्सरसाइज में कमी, ज्यादा रेड या फिर प्रोसेस्ड मीट का सेवन, फल या फिर सब्जियों की कमी, फैमिली का पहले कोई बैकग्राउंड हो. ये वजहें भी हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: खराब हुई दिल्ली की हवा, खतरनाक स्तर पर AQI, ग्रैप-1 लागू

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments