होमWellnessHome Remediesतुलसी की पत्तियां और लौंग...डायबिटीज मरीज के लिए अचूक उपाय, ब्लड शुगर...

तुलसी की पत्तियां और लौंग…डायबिटीज मरीज के लिए अचूक उपाय, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Home Remedies For Diabetes: आज के समय में डायबिटीज की समस्या आम है. बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोगों में ये बीमारी तेजी से बढ़ रही है.

Home Remedies For Diabetes: आज के समय में डायबिटीज की समस्या आम है. बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोगों में ये बीमारी तेजी से बढ़ रही है. बच्चों हो या फिर बड़ा सभी इस बीमारी से परेशान हैं. लेकिन लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके आप इस बीमारी से आसानी से दूर रह सकते हैं.

दरअसल ब्लड शुगर कंट्रोल करना व्यक्ति के हाथों में होता है. बता दें कि शरीर में शुगर (ब्लड ग्लूकोज) मुख्य रूप से खराब जीवनशैली, जैसे-मीठा व रिफाइंड कार्ब्स का अधिक सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव, नींद की कमी और मोटापे के कारण बढ़ती है. जब अग्न्याशय (Pancreas) पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता या शरीर इंसुलिन का उपयोग नहीं कर पाता, तब खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है. लेकिन सही लाइफस्टाइल, खान-पान में बदलाव और सक्रिय रहकर शुगर के स्तर को सामान्य बनाए रखा जा सकता है.

डायबिटीज मरीज के लिए घरेलू नुस्खा

हल्दी: डायबिटीज मरीजों के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. बता दें कि हल्दी में करक्यूमिन नाम का गुण पाया जाता है जो डायबिटीज को कम करने में मदद करता है. वहीं हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होती है. हल्दी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर कंट्रोल करती है. डायबिटीज के मरीज हल्दी को दूध के साथ ले सकते हैं.

मेथी: फाइबर से भरपूर मेथी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है. डायबिटीज के मरीज मेथी को रात में 1-2 चम्मच एक गिलास पानी में भिगोकर रखें, और सुबह खाली पेट पानी पीना और बीजों को चबाकर खा लें. इसके अलावा, मेथी के पाउडर का सेवन, अंकुरित मेथी या मेथी की सब्जी का उपयोग भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. बता दें कि मेथी के दानों में 4-हाइड्रॉक्सीआइसोल्यूसीन नामक एक अनूठा अमीनो एसिड होता है, जो अग्न्याशय (pancreas) से इंसुलिन के स्राव को बढ़ाने में मदद करता है.

तुलसी की पत्तियां: तुलसी की पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. तुलसी की पत्तियां अग्न्याशय (pancreas) की बीटा कोशिकाओं से इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल में रखती है जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट 3-4 ताजी तुलसी की पत्तियां चबा सकते हैं. या फिर पानी या चाय के साथ 1 चम्मच तुलसी के रस का सेवन भी कर सकते हैं.

लौंग: लौंग औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं. लौंग का सेवन भोजन के बाद तेजी से बढ़ने वाली शुगर को कंट्रोल करता है. 1 गिलास पानी में 8-10 लौंग उबालकर इस पानी का गुनगुना सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा रोज सुबह 1-2 लौंग चबाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए बदले कुछ आदतें, फुल-प्रूफ प्लान के साथ बढ़ें आगे

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments