होमDietघर से निकलने से पहले पिएं पुदीना शिकंजी, कोसो दूर भागेगा वायरल...

घर से निकलने से पहले पिएं पुदीना शिकंजी, कोसो दूर भागेगा वायरल इंफेक्शन

Natural Cooling Drinks: गर्मियों के मौसम में सभी ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन करते हैं, वहीं कुछ लोग ठंडी नेचुरल ड्रिंक्स को सर्च कर रहे होते हैं.

Natural Cooling Drinks: गर्मियों के मौसम में सभी ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन करते हैं, वहीं कुछ लोग ठंडी नेचुरल ड्रिंक्स को सर्च कर रहे होते हैं. नेचुरल ड्रिंक्स में सिर्फ लस्सी, छाछ या फिर नारियल पानी ही शरीर को ठंडा नहीं रखता बल्कि पुदीना भी शरीर को ठंडा रखता है.

पुदीना को अंग्रेजी में मिंट कहा जाता है. यह एक औषधीय जड़ी-बूटी भी कही जाती है. जिसमें मेन्थॉल (menthol), एंटीबैक्टीरियल, और सूजन-रोधी (anti-inflammatory) गुण होते हैं. यह मुख्य रूप से पेट की गैस, एसिडिटी, अपच और क्रैंप्स को ठीक करने में मदद करता है. इसके अलावा, यह पाचन क्रिया को सुधारने, सांसों को ताज़ा करने, सिरदर्द से राहत दिलाने और स्किन को ठंडा देने में सहायक है. पुदीना शिकंजी बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता, इसे आप घर से निकलने से पहले जरूर पिएं. जिससे शरीर ठंडा रहेगा.

ऐसे बनाएं पुदीना शिकंजी | Mint Shikanji

मिंट क्रश शिकंजी: पुदीना शिंकजी बनाने के लिए एक गिलास लें. इस गिलास में कुछ पत्ते पुदीना के कूटकर डालें, अब इसमें नींबू का रस भी मिलाएं. एक चम्मच पिसी चीनी और थोड़ा-सा नमक डालें. अब पानी को अच्छे से मिक्स कर लें.

शाही पुदीना मसाला शिकंजी: इस शिकंजी को बनाने के लिए ब्लेंडर की मदद से पुदीना पत्तीयों को बारीक पीस लें. अब एक गिलास में पुदीना पेस्ट और चीनी, हल्का चाट मसाल, आधा काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. ठंडा करने के लिए बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं.

शरीर को देता कई लाभ

शिकंजी बनाने के लिए पुदीना और नींबू का प्रयोग किया गया है, इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडा रखते हैं. साथ ही यह पेट की गर्मी को ठंडा करते हैं. इनके सेवन से तेजी से वजन भी घटता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है. यानि शरीर कई बीमारियों से लड़ने लायक बनता है. शरीर जल्दी से वायरल इंफेक्शन का शिकार नहीं होता शरीर में पानी की कमी पूरी होती है. वहीं पुदीना मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे भूख कंट्रोल में रहती है. इनमें पाए जाने वाले विटामिन सी और ए स्किन की समस्याओं से भी राहत देते हैं. जल्दी से स्किन रेशैज और एलर्जी नहीं होती.

यह भी पढ़ें: गर्मी में छाछ-लस्सी के अलावा पिएं ये नेचुरल ड्रिंक, शरीर को रखेंगे ठंडा, मिलेंगे जरूरी पोषक तत्व

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments