होमDietगर्मी में छाछ-लस्सी के अलावा पिएं ये नेचुरल ड्रिंक, शरीर को रखेंगे...

गर्मी में छाछ-लस्सी के अलावा पिएं ये नेचुरल ड्रिंक, शरीर को रखेंगे ठंडा, मिलेंगे जरूरी पोषक तत्व

Traditional Indian Summer Drinks: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ, लस्सी, नींबू पानी जैसे देसी ड्रिंक्स पीना फायदेमंद होता है.

Traditional Indian Summer Drinks: गर्मियों में सर चकराने, सरदर्द होने, डिहाइड्रेशन, और चक्कर आने जैसी समस्याएं आम होती है. ये समस्याएं इसलिए होती हैं क्योंकि बढ़ते तापमान के साथ शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रेलाइट्स की कमी होने लगती है. लेकिन अगर आप उचित मात्रा बीच-बीच में पानी लेते रहे, जिससे शरीर ठंडा रहे तो इस प्रकार की समस्याओं से बचा जा सकता है.

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए सिर्फ फ्रिज का ठंडा पानी ही शरीर को ठंडा नहीं रखता बल्कि छाछ, लस्सी, नींबू पानी, सत्तू, आम पना और नारियल पानी जैसे देसी ड्रिंक्स गर्मियों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, ये शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ शरीर को उचित पोषण भी देते हैं.

शरीर को ठंडा रखते ये नेचुरल ड्रिंक्स

नींबू शर्बत: नींबू पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी (Vitamin C), पोटेशियम (Potassium), और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ जरूरी पोषण भी देते हैं. वहीं नीबूं के जरूरी पोषक तत्व शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर गर्मी से होने वाली थकान को दूर करते है और पाचन संबंधी समस्याएं भी ठीक रखते हैं.

आम पन्ना: नींबू पानी के अलावा आप आम पन्ना का सेवन भी कर सकते हैं. आम पन्ना कच्चे आम का बनाया जाता है. वहीं इसमें उबले कच्चे आम, पुदीना, काला नमक और जीरा भी डाला जाता है, ये सभी सामाग्री शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. इसमें पेक्टिन, विटामिन C, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ, लू और पेट को गर्मी से बचाते हैं.

पुदीना और खीरा शर्बत: पुदीना और खीरा (Cucumber-Mint) का शर्बत गर्मियों के लिए बढ़िया ड्रिंक्स हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, पोटेशियम पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पेट की जलन को कम करने, पाचन सुधारने और शरीर की डिटॉक्स करने के साथ-साथ तुरंत ताजगी देते हैं.

नारियल पानी: नारियल पानी (Coconut Water) में लगभग 94% पानी होता है, साथ ही इसमें कम कैलोरी पाई जाती है. इसके अलावा इसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए नारियल पानी को आप आसानी से मार्किट से खरीदकर ला सकते हैं. ये शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं.

यह भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? डाइट में शामिल करें लो-कैलोरी फूड्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments