होमWellnessFitnessचिलचिलाती धूप में जानें से बचें, नहीं तो बढ़ सकता कैंसर का...

चिलचिलाती धूप में जानें से बचें, नहीं तो बढ़ सकता कैंसर का खतरा!

How to Stay Fit During Summer: अपनी डाइट, कपड़ों को लेकर भी कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना होता है. पढ़ें पूरी खबर.

How to Stay Fit During Summer: गर्मियों में फिट रहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. बढ़ता तापमान, गर्म वातावरण, चिलचिलाती धूप शरीर और मन पर प्रभाव डालते हैं. इसिलए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि गर्मियों में कैसे फिट रहें?

गर्मियों में फिट रहने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. चिलचिलाती धूप वातावरण में गर्मी पैदा करती है जिसकी वजह से बार-बार पसीना और प्यास लगती है. इसलिए फिट रहने के लिए बीच-बीच में पानी पीते रहना चाहिए. इसके अलावा अपनी डाइट, कपड़ों को लेकर भी कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना होता है. चलिए जानतें है वे कौन सी बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखना होता है.

गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान

पानी पीते रहें: गर्मी के दिनों में गर्व वातावरण होता है. इसलिए शरीर से पानी पसीने के रूप में उड़ जाता है. जिन लोगों को ज्यादा पासीना आता है वह गर्मी में फिट रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते रहे. इससे डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होगी. पानी पीने के साथ-साथ मौसमी फल और सब्जियों का सेवन भी करते रहें. नींबू पानी, लस्सी जैसी ड्रिंक्स शरीर को फायदा भी पहुंचाएगी और पानी की कमी भी पूरी करेगी. जरूरत पड़ने पर ORS भी लें सकते हैं.

हल्का और पौष्टिक भोजन करें: गर्मी में फिट एंड हेल्दी रहने के लिए हल्का और पौष्टिक भोजन करना जरूरी होता है. तला-भुना, बाहर का खाना और मैदे की चीजों से उचित दूरी बनाकर रखें. क्योंकि इन भोजन को पचाने के लिए पेट को अत्यधिक मात्रा में मेहनत करनी पड़ती है. इसलिए ऐसे भोजन को डाइट का हिस्सा बनाए जो पचाने में आसान हों, जितना हो सके भोजन में ताजी चीज़ों को शामिल करें. अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, दही और सलाद को शामिल करें। तरबूज, खीरा, ककड़ी और संतरा जैसे हाई-वॉटर कंटेंट वाले फल भी खाएं।

धूप में जाने से बचें: गर्मी में फिट रहने के लिए जितना हो सके धूप में जाने से बचें. क्योंकि धूप में मौजूद पराबैंगनी किरणें जिन्हें UV किरणें कहा जाता है. वह शरीर को सनबर्न, झुर्रियां, काले धब्बे और कैंसर जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है. वहीं इस प्रकार की किरणें आंखों की रोशनी के लिए भी हानिकारक होती हैं. इसलिए गर्मी के दिनों में जितना हो सके बाहर जाने से बचें अगर जरूरी है तो छाते लेकर निकलें या फिर किसी कपड़े से चेहरे को, सिर को ढंक लें.

हल्के और ढीले कपड़े पहनें: गर्मियों में फिट एंड हेल्दी रहने के लिए हल्के और ढीले कपड़े पहनें. हल्के और ढीले कपड़ों में शरीर में हवा लगती रहती है. वहीं जितना हो सके सूती कपड़े पहनें. सूती कपड़े हवादार होते हैं, पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं. ये कपड़े स्किन फ्रेंडली होते हैं. ये पसीने को जल्दी सुखाकर इंफेक्शन के खतरे को कम करते हैं.

इन बातों पर भी करें अमल

  • गर्मी के मौसम में दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न न‍िकलें। अगर संभव हो तो सुबह और शाम के समय ही निकलना ज्यादा बेहतर है.
  • जब भी बाहर जाएं, टोपी या छाता का इस्तेमाल करें.
  • बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें.
  • धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह त्वचा को सनबर्न और टैनिंग से बचाता है.
  • बाहर जाने से पहले हल्का लेकिन पोषण से भरपूर खाना ही खाएं.

यह भी पढ़ें: जिम से लौटने के बाद शरीर में हो रहा दर्द? अपनाएं ये उपाय, मांसपेशियों की जकड़न होगी दूर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments