होमHealth Newsक्या गर्म पानी से घट जाएगा वजन? सुबह-सुबह उठकर इस ट्रेंड को...

क्या गर्म पानी से घट जाएगा वजन? सुबह-सुबह उठकर इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे लोग

Hot Water Benefits: सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. ट्रेंड में ये क्लेम किया गया सुबह गर्म पानी पीने से वजन कम होगा.

Hot Water Benefits: सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. इस ट्रेंड में ये क्लेम किया जा रहा है कि अगर आप रोज सुबह उठकर गर्म पानी पीने से वजन कम किया जा सकता है. क्लेम में ये भी बताया जा रहा है कि ऐसे रूटीन से स्किन साफ होती है और पीरियड्स के दर्द और गले की खराश को कम करने में मदद मिलती है. कई लोग ऐसे तरीकों को सुनते हैं और उसे अपना लेते हैं. क्योंकि ये काफी नैचुरल प्रोसेस भी लग रहा है.

अब सवाल आता है कि क्या सच में अगर आप गर्म पानी का सेवन करेंगे तो आपको ऐसा फायदा मिलेगा? आपको इतने फायदे मिल सकते हैं? या फिर सिर्फ एक महज ट्रेंड है. अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो बता दें कि सच्चाई इससे थोड़ी अलग है. हां ये कहा जा सकता है कि गर्म पानी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा यानी ये सेफ तो है. क्योंकि कई लोगों को अच्छा महसूस होता है. लेकिन अब तक ऐसा साइंटिफिकली प्रूवन नहीं है.

पानी से फायदा होगा या नहीं?

ये बात इसपर नहीं निर्भर करती कि क्या आप रोजाना गर्म पानी पी रहे हैं. ये उस चीज पर निर्भर करती है कि इसके फायदे है कि नहीं. अगर आप डेली कई बार गर्माहट वाला पानी पीते हैं, तो इससे कई मायनों में आपको फायदा मिल सकता है. आपकी बॉडी रिलैक्स फील करेगी. यानी ये नहीं निर्भर करता कि आप पानी गर्म पी रहे हैं, या फिर ठंडा. आप उसे पर्याप्त मात्रा में पी रहे हैं, ये निर्भर करता है. इससे आपका पाचन स्ट्रांग हो सकता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो सकता है, किडनी फंक्शन भी अच्छे से करता है, यहां तक की ब्लड प्रेशर की सस्याएं ठीक कर सकता है. एक स्टडी सामने आई जहां बताया गया कि कम पानी पीने से रोजमर्रा के तनाव को संभालना भी मुश्किल हो सकता है.

नहीं मिला ठोस प्रमाण

जानकारी के अनुसार गर्म पानी पीने से वजन घटता है या नहीं इस बात का ठोस सबूत सामने नहीं आया. ओबेसिटी जर्नल में भी पब्लिश रिसर्च में इस बात का जिक्र किया गया है. जिसमें साइंटिफिक प्रमाण सामने नहीं आया है. ये जरूर कहा जा सकता है कि आप मीठा या फिर हाई कैलोरी वाली ड्रिंक्स की जगह पर गर्म पानी पीने लगते हैं, तो आपका वजन काफी कंट्रोल में आ सकता है. कई रिसर्च में ऐसा खुलासा किया गया है कि गर्म पानी आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर करता है. दरअसल जब पानी पीते हैं, तो हमारे इंटेस्टाइन में हलचल होती है. लेकिन ये काफी मामूली असर है. इसका सीधा संबंध फैट कम होने से नहीं है.

क्या गले की खराश होगी दूर?

आपको बता दें कि गले की खराश के लिए ये असरदार साबित हो सकता है. क्योंकि गर्म तरल पदार्थ हमारे गले को आराम देता है. , म्यूकस को ढीला करते हैं और सांस की नलियों में जलन को कम करते हैं. यही वजह है कि सर्दी-खांसी में गर्म चाय या काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड पार्किंसंस डे आज, इन लक्षणों को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी; डॉक्टर ने दी ये खास सलाह

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments