होमHealth Newsदिमाग में जमा खून का थक्का..विनोद कांबली को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा!...

दिमाग में जमा खून का थक्का..विनोद कांबली को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा! दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Vinod Kambli Brain Stroke: भारत के पूर्व और मश्हूर क्रिकेटर विनोद कांबली इस समय अपनी लाइफ से सबसे बुरे फेज से गुजर रहे हैं.

Vinod Kambli Brain Stroke: भारत के पूर्व और मश्हूर क्रिकेटर विनोद कांबली इस समय अपनी लाइफ से सबसे बुरे फेज से गुजर रहे हैं. विनोद जिन्होंने एक समय करोड़ों दिलों पर राज किया. आज यादाश्त कम होने की समस्या का सामना कर रहे हैं. उनके एक दोस्त ने जानकारी दी कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है.

इस जानकारी के सामने आने के बाद विनोद के फैंस के बीच काफी चिंता का माहौल है. आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में विनोद कांबली की तबियत लगातार खराब चल रही है. उनके दोस्त द्वारा किए गए खुलासे के बाद फैंस काफी परेशान है. आइए जानते हैं उनकी हेल्थ अपडेट के बारे में.

ब्रेन में जमा हुआ क्लॉट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विनोद के दोस्त ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि कांबली के दिमाग में खून का थक्का जम गया है. जिसे अब निकाल पाना काफी मुश्किल होगा. उनका कहना है कि अगर समय रहते विनोद ने सावधानी नहीं बरती. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होसकता है. वहीं विनोद के खास दोस्त मार्कस कौटो ने जानकारी दी की उनकी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए एक Whatsapp ग्रुप तैयार किया गया है. इस ग्रुप के जरिए उनकी आर्थिक तौर पर मदद की जाती है. उनकी याददाश्त अच्छी नहीं है, लेकिन पिछले 6 महीने में उसमें कोई गिरावट नहीं आई है.

मशहूर डॉक्टर कर रहे इलाज

वहीं उनके दोस्त ने ये भी जानकारी दी कि विनोद का इलाज मशहूर न्यूरोसर्जन आदिल चागला कर रहे हैं. आदिल चागला भी एक पूर्व क्रिकेटर हैं. उनके मुताबिक अब अगला स्टेज ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि विनोद की तबियत साल 2024 में दिसबंर के महीने में खराब हुई थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था. जानकारी सामने आई थी कि उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन हुआ था. हालांकि ये उनकी लाइफ का सबसे बुरा दौर था जब सेहत की मार के साथ-साथ उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है. हालांकि ऐसे समय में क्रिकेट जगत से कई बड़े नाम सामने आए थे.

कैसे होता है ब्रेन स्ट्रोक?

अब जान लेते हैं कि आखिर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा होता कैसे है? तो बता दें कि इसका सीधा कनेक्शन हमारे लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ा हुआ होता है. यानी अगर आपका लाइफस्टाइल और खानपान खराब है उसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी है तो ये आपकी सेहत पर गंभीर असर डाल सकती है. ब्रेन स्ट्रोक को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को स्ट्रोक हो जाए और उसे समय रहते अगर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो इससे जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: समय रैना को हुई ये बीमारी!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments