होमHealth Newsक्या डायबिटीज के मरीज पी सकते हैं गन्ने का जूस? जानें फायदे...

क्या डायबिटीज के मरीज पी सकते हैं गन्ने का जूस? जानें फायदे और नुकसान

Sugar Cane Juice In Diabetes: गर्मी के मौसम ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. ऐसे मौसम में बस कुछ ठंडा मिल जाए तो क्या ही कहने?

Sugar Cane Juice In Diabetes: गर्मी के मौसम ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. ऐसे मौसम में बस कुछ ठंडा मिल जाए तो क्या ही कहने? ये सुनते ही आपको भी कुछ ठंडा पीने का मन जरूर किया होगा. सड़क किनारे कई सारे गन्ने के जूस वाले मिल जाते हैं. कई लोग उसे पीते भी हैं. आपको कई लोगों ने सलाह दी होगी कि रोजाना गन्ने का जूस पिया करो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है.

अब ऐसे में सवाल आता है कि आखिर क्या सभी इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं? क्योंकि जो लोग डायबिटीज की परेशानी से परेशान हैं, उन्हें इसके कई नुकसान हो सकते हैं. हालांकि एक आद बार इसका सेवन करते हैं, तो नहीं नुकसान पहुंचाएगा. लेकिन तब जब डॉक्टर ने आपको इजाजत दी हो. क्योंकि लीमिट में किया गया कोई भी कार्य किसी को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाता. लेकिन ऐसे लोग जो डायबिटीज से पीड़ित हैं, वो अगर रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो उन्हें खतरा हो सकता है.

क्या रोजाना पी सकते हैं गन्ने का जूस?

क्योंकि गर्मी का मौसम आ चुका है, तो ये सवाल आना स्वाभाविक ही है. क्योंकि ठंडी चीज पीने के लिए लोगों का जी ललचा जाता है. वहीं अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, और ऊपर से आप रोजाना गन्ने का जूस पीते हैं, तो ये आपको फायदा नहीं नुकसान ही पहुंचाएगा. क्योंकि गन्ने के रस में शुगर की मात्रा नैचुरअली की अधिक होती है. जिससे जो लोग पहले से ही ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं, उनका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. इसलिए पीने से पहले सोचें क्योंकि ये सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.

क्यों बढ़ जाती है शुगर लेवल

अब जान लेते हैं कि आखिर शुगर लेवल अचानक क्यों बढ़ जाता है. इसके पीछे का कारण है कि नैचुरल शुगर जल्द ही हमारे शरीर में एब्जॉर्ब हो जाती है. जिसके कारण शरीर में शुगर का लेवल बढ़ सकता है. साथ ही एक में भी इतनी मात्रा होती है, जो डायबिटीज के पेशंट हैं ये उनके लिए चुनौती बन सकता है. शुगर कंट्रोल में नहीं रहेगी. इससे कंडिशन बिगड़ सकती है.

क्या परहेज करना जरूरी है?

आप पूछेंगे कि क्या परहेज जरूरी ही है? दरअसल हर व्यक्ति के लिए कंडिशन अलग होती है. यानी लिमीट में अगर इसका सेवन करते हैं, तो संभव है नुकसान न पहुंचाए लेकिन ये आपकी हेल्थ कंडिशन पर भी निर्भर करता है. आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं. अगर डॉक्टर कहते हैं, तो आप कुछ मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं, नहीं तो परहेज ही सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि गन्ने का रस पीने की बजाय गन्ना चबाना बेहतर विकल्प हो सकता है. इसमें फाइबर (Fibre) होता है, जो शुगर के अवशोषण को थोड़ा धीमा करता है.

इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर आप फिर भी पीना चाहते हैं, तो कुछ चीजों का आपको ध्यान रखना चाहिए. जैसे खाली पेट कभी इसका सेवन न करें. सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें, और रोजाना पीने से बचें. साथ ही, अपने डॉक्टर से सलाह लेना हमेशा सुरक्षित रहता है. वहीं ये भी सवाल आता है कि गर्मी में हाइड्रेट कैसे रहा जाए तो इसके कई विकल्प भी हैं. जैसे नारियल पानी, सादा नींबू पानी, छाछ, ग्रीन टी. आप इन सभी चीजों का सेवन करके भी हाइड्रेट रह सकते हैं. क्योंकि ये हमारी हेल्थ को ठंडक पहुंचा देता है. साथ ही ब्लड शुगर भी इससे ज्यादा नहीं बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: क्या है वजन घटाने वाला ड्रग? बिना प्रस्क्रिप्शन लिया तो होगा खतरा! जारी हुई एडवाइजरी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments