होमHealth Newsकितना खतरनाक कोविड का नया वेरिएंट, कैसे होगा बचाव? इन बातों का...

कितना खतरनाक कोविड का नया वेरिएंट, कैसे होगा बचाव? इन बातों का रखें ख्याल

New COVID Variant Cicada: इस वेरिएंट को आप आसानी से पहचान सकते हैं. इसके लक्षण आम सर्दी-जुकाम जैसे ही हैं. जरूरी है टेस्ट कराना.

New COVID Variant Cicada: कोरोना को गए हुए पांच साल बीत गए हैं. लेकिन अमेरिका में BA.3.2 सिकाडा नाम का नया वेरिएंट पाया गया है. जिसने 20 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचाया हुआ है. ये वेरिएंट ओमिक्रोन की फैमिली से आता है. धीरे-धीरे इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन शुरूआती मामलों में गंभीरता नहीं देखी गई. कुछ लक्षणों की पहचान करके इसकी रोकथाम आसानी से की जा सकती है. खास बात ये है कि इस वेरिएंट को आप आसानी से पहचान सकते हैं. इसके लक्षण आम सर्दी-जुकाम जैसे ही हैं. लेकिन ध्यान दें कि इस वेरिएंट की पहचान के लिए आपको टेस्ट कराना जरूरी है.

कोविड नाम सुनते ही एक सिरहन सी दौड़ पड़ती है. लॉकडाउन के नाम से ही डर लगने लगता है. लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इसके रोकथाम के लिए जरूरी दवाईयां उपलब्ध हैं. बस जरूरत है तो इसके लक्षणों की पहचान करके उपचार करने की.

क्या है सिकाडा वेरिएंट? | What is Cicada

BA.3.2 कोविड का नया रूप है, जिसे ‘Cicada’ नाम दिया गया है. ये पुराने ओमिक्रोन के सबवेरिएंट का वंशज है. इसमें कई बदलाव यानि म्यूटेशन हुए हैं. यानि इसके प्रोटीन स्पाइक में कुछ बदलाव हुए हैं. ये प्रोटीन स्पाइक वायरस का वह हिस्सा होता है जिसके जरिए वह इंसानों के शरीर में प्रवेश करते हैं. ये सबवेरिएंट ज्यादा संक्रामक देखा जा रहा है क्योंकि इसमें जो बदलाव हुए हैं वह शरीर की इम्यून सिस्टम पर ज्यादा कमजोर करने की क्षमता रखते हैं. हालंकि अभी तक इसका उतनी तेजी से मामले सामने नहीं आए. बस थोड़ी सी सर्तकता रखना जरूरी है.

सिकाडा के लक्षण कैसे पहचानें? | Symptoms Of Cicada

इस नए वेरिएंट को पहचानना आसान है. इसके कुछ लक्षण सामान्य सर्दी, खांसी जुकाम की तरह ही हैं. जैसे नाक बहना, खांसी, बुखार, गले में दर्द, शरीर में दर्द और थकान. लेकिन ध्यान रहे कि आपको इस तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जांच जरूर कराएं. इन लक्षणों के अलावा कुछ मामलों में उल्टी, दस्त जैसी समस्या भी दिख सकती है. इन लक्षणों को सामान्य न मानें. समय रहते डॉक्टर से जांच कराएं.

नए वेरिएंट से बचने के लिए क्या करें?

नए वेरिएंट के आने पर आपको पहले जैसी ही सतर्कता रखनी है. लक्षणों की तुरंत पहचान करके इसके टेस्ट कराएं. अगर आपका पॉजिटिव टेस्ट आता है तो घर पर ही रहें और दूसरों से उचित दूरी बनाएं रखें. साथ ही जरूरी बचाव रखें. मास्क पहनें. बूस्टर डोज लें.

हालांकि अभी तक इस वेरिएंट को लेकर किसी प्रकार की कोई डोज तो सामने नहीं आई है लेकिन बचाव के लिए पुरानी वैक्सीनेशन ही नये वेरिएंट के खिलाफ पर्याप्त सुरक्षा प्रदान कर रही है. इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें, हाइजीन का प्रोपर ध्यान रखें. वहीं जो लोग पहले से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें खास ध्यान रखने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से पहले दिखने लगते हैं कुछ लक्षण, असामान्य कमजोरी या सुन्नपन को भूलकर भी न करें इग्नोर

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments