होमHealth Newsहार्ट अटैक से पहले दिखने लगते हैं कुछ लक्षण, असामान्य कमजोरी या...

हार्ट अटैक से पहले दिखने लगते हैं कुछ लक्षण, असामान्य कमजोरी या सुन्नपन को भूलकर भी न करें इग्नोर

Heart Attack Symptoms: शरीर हार्ट अटैक के आने से पहले कई संकेत देता है. जिन्हें कई लोग आम मान लेते हैं. वह हार्ट अटैक के शिकार हो जाते हैं.

Heart Attack Symptoms: भारत में हर साल लगभग 7 लाख लोग हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गंवाते हैं. लेकिन हार्ट अटैक कोई अचानक आने वाली समस्या नहीं, बल्कि शरीर हार्ट अटैक के आने से पहले कई संकेत देता है. जिन्हें कई लोग आम मान लेते हैं. जिसकी वजह से वह हार्ट अटैक के शिकार हो जाते हैं.

हार्ट अटैक यानि दिल का दौरा आज के समय में बड़ी समस्या बनती जा रही है. जब हार्ट की मांसपेशियों तक ब्लड सही ढ़ग से नहीं पहुंच पाता है. इसकी वजह से धमनियों में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने लगता है और हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है. आज के समय में यह परेशानी न सिर्फ बुजुर्गों को हो रही हैं, बल्कि युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं.

समस्या यह है कि हार्ट अटैक से पहले शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें हम आम समझकर इग्नोर कर देते हैं. इन संकेतों में सामान्य थकान, बदहजमी या तनाव भी शामिल है. इसलिए इन समस्याओं को आम न समझें बल्कि समय रहते इनकी पहचान कर तुरंत सही एक्शन लेना जरूरी है. इस आर्टिकल में जानेंगे हार्ट अटैक से पहले दिखाई देने वाले कुछ सामान्य और असामान्य लक्षणों के बारे में.

हार्ट अटैक से पहले दिखने वाले कुछ संकेत

सीने में असहजता, दबाव या जलन: सीने में असहजता, दबाव या जलन जैसी समस्या होना ये कॉमन लक्षणों में माना जाता है. इसमें व्यक्ति को सीने के बीचों-बीच भारीपन, दबाव, निचुड़न या जलन का एहसास होता है. इस तरह का दर्द कुछ मिनटों तक रह सकता है. कभी-कभार ये बार-बार परेशान करता है. जब ये दर्द गायब हो जाता है प्रॉब्लम यहीं से शुरू हो जाती है लोगों लगता है कि ये सामान्य दर्द है जो किसी गैस या अपच की वजह से परेशान कर रहा है. लेकिन इसे इग्नोर करना खतरनाक साबित हो सकता है. इसिलए कभी भी इस प्रकार का दर्द इग्नोर न करें.

शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने वाला दर्द: डॉक्टर बताते हैं कि हार्ट अटैक का दर्द केवल सीने तक नहीं रहता. बल्कि ये दर्द शरीर के अन्य हिस्सों जैसे- बाएं कंधे, हाथ, पीठ, गर्दन, जबड़े और यहां तक कि पेट के ऊपरी हिस्से तक फैल सकते हैं. इसलिए इन दर्द को कभी भी इग्नोर न करें.

सांस फूलना और थकान: कई लोगों को बिना किसी मेहनत के थकान और सांस फूलने जैसी समस्या होने लगती है. इन बातों को भी कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए. जैसे- थोड़ा सा चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर ही सांस फूलने लगे, या फिर बिना वजह बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना हार्ट अटैक का बड़ा संकेत है. जितना जल्दी हो सके डॉक्टर से तुरंत जांच करवाएं. क्योंकि सांस का फूलना इस बात का भी संकेत है कि आपके फेफड़ों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच रहा जिससे दिल ठीक से पंप कर पा रहा. ऐसी स्थिति खतरनाक साबित हो सकती है. फेफड़ों में किस तरह की दिक्कत है या फिर सांस लेने में परेशानी क्यों हो रही है इसके लिए डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

अचानक ठंडा पसीना आना और चक्कर आना: हार्ट अटैक के लक्षणों में सबसे खास है, जब किसी इंसान को बिना किसी गर्मी या मेहनत के अचानक ठंडा पसीना आने लगे या फिर चक्कर आने लगे. ये हार्ट अटैक का अहम संकेत है. ऐसी स्थिति खतरनाक हो सकती है. इन संकेतों के साथ ही चक्कर आना, सिर हल्का होना या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस होना भी दिल पर तनाव का संकेत देता है.

घबराहट और दिल की धड़कन का तेज या अनियमित होना: अचानक दिल की धड़कन में किसी प्रकार का कोई बदलाव होना, जैसे- तेजी से धड़कना,या फिर धड़कन का स्किप हो जाना या फिर अनियमित होना जैसी स्थिति को इग्नोर न करें. साथ ही साथ घबराहट और बेचैनी का अहसास होना, ये सभी लक्षण दिल की गंभीर समस्या की ओर इशारा करते हैं.

पाचन संबंधी समस्याएं: वैसे तो पाचन संबंधी समस्या आम लगती है. लेकिन ये लक्षण भी हार्ट अटैक आने का बड़ा संकेत है. बार-बार जी मिचलाना, उल्टी आना, पेट में दर्द, सूजन या बार-बार खट्टी डकारें आना हार्ट अटैक के असामान्य लक्षणों में आते हैं. कई बार हम इन्हें आम समझकर छोड़ देते हैं, जो आगे चलकर मुश्किल खड़ी कर सकते हैं.
इसलिए इन लक्षणों को भी इग्नोर न करें.

सूजन: हार्ट का काम होता है शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ब्लड पहुंचाना लेकिन जब हार्ट अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाता तो शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन दिखने लगती है. यानि शरीर के जिन हिस्सों में ब्लड नहीं पहुंच पाया है, वहां फ्लूएड जमा होने लगता है. जिससे शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ जाती है. इस लक्षण को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए. शरीर में आ रही सूजन से पता चलता है कि सेहत में कहीं न कहीं गड़बड़ी है.

असामान्य कमजोरी या सुन्नपन: शरीर के एक तरफ, खासतौर से बाएं हाथ या पैर में अचानक कमजोरी, सुन्नपन या झुनझुनी का एहसास होना भी दिल के दौरे का एक चेतावनी संकेत हो सकता है.

यह भी पढ़ें: कोर्ट केस में फंसे 2000 डॉक्टर! करियर पर लगा ब्रेक…जानें क्या है मामला?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments