होमWellnessFitnessहार्मोन बैलेंस और ब्रेन फंक्शन के लिए शरीर में फैट होना जरूरी,...

हार्मोन बैलेंस और ब्रेन फंक्शन के लिए शरीर में फैट होना जरूरी, कमी से हो सकती है ये समस्याएं

Fitness and Diet: आपने मेरठ से एक खबर सुनी होगी, जहां एक बॉडी बिल्डर युवक के शरीर में चर्बी न होने के कारण मौत हो गई.

Fitness and Diet: आपने मेरठ से एक खबर सुनी होगी, जहां एक बॉडी बिल्डर युवक के शरीर में चर्बी न होने के कारण मौत हो गई. बता दें कि डॉक्टर का कहना था कि अगर उसके शरीर पर थोड़ी चर्बी यानि फैट और होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी. दरअसल युवक ने मामूली बहस के बाद उसने अपनी जांघ पर चाकू मार लिया था. जो चाकू सीधा उस नस तक पहुंच गया जो दिल तक खून पहुंचाती है.

इसलिए ये पता होना बहुत जरूरी है कि फिट रहने के लिए शरीर में कितनी मात्रा में चर्बी यानि फैट होना चाहिए. फैट को लेकर एक मिथक देखा जाता है कि अगर शरीर में फैट है तो वह फिट नहीं है, लेकिन इस खबर के बाद सब चौंक गए हैं कि शरीर का फिट रहने के लिए शरीर में फैट होना जरूरी है. इस खबर से हमें ये पता चला कि फैट शरीर में एक सुरक्षा कवच की तरह भी काम कर सकता है.

फिटनेस की दुनिया में बॉडी कम्पोजीशन नाम का शब्द अपने जरूर सुना होगा. बॉडी कंपोजिशन (Body Composition) का मतलब है कि आपके शरीर के कुल वजन में वसा (Fat), मांसपेशियों (Muscle), हड्डियों (Bone), और पानी (Water) का कितना प्रतिशत हिस्सा है. बॉडी कंपोजीशन आपके शरीर में फैट, हड्डी और मसल्स की मात्रा होती है. वहीं अच्छा बॉडी कंपोजीशन होना स्वस्थ रहने का एक ज़रूरी हिस्सा है, अगर आपको अपने शरीर का बॉडी कंपोजीशन चेक करवाना है तो आप किसी फिटनेस प्रोफेशनल से जान सकते हैं.

बॉडी कम्पोजीशन क्यों ज़रूरी है?

खुद को सिर्फ़ वज़न करके आपको एक ही बात पता चलती है. आपका कुल वज़न. दूसरी तरफ, बॉडी कम्पोजीशन आपको आपके वज़न और सेहत के बारे में सही जानकारी देता है. जिन लोगों के शरीर में मांसपेशियां ज़्यादा होती हैं, उसका वज़न उस व्यक्ति से ज़्यादा हो सकता है जिसके शरीर में बहुत ज़्यादा फैट हो, भले ही वह देखने में ज़्यादा दुबला-पतला लगे.

शरीर में फैट होना क्यों जरूरी?

कई एक्सपर्ट बताते हैं कि फैट होना शरीर में बहुत जरूरी है. फैट शरीर को एनर्जी देता है, इसके अलावा कई पोषक तत्वों को भी शरीर में एब्जॉर्ब करने में मदद करता है. वहीं हार्मोन बैलेंस और ब्रेन फंक्शन के लिए भी फैट का होना बहुत जरूरी है. लेकिन आपको शरीर में फैट बैलेंस करना जरूरी है. फैट होना सही होता है लेकिन इतना भी नहीं कि आप उसे ज्यादा स्टोर कर लें. शरीर में फैट का सही बैलेंस एक फिट बॉडी देने में मदद करता है.

फैट की कमी से हो सकती है ये समस्याएं

अगर आपके शरीर में फैट की कमी हो जाती है. तो आपको कमजोरी, थकान और इम्युनिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. बता दें कि शरीर में फैट दो तरह के होते हैं. अच्छा और खराब. अच्छा फैट जैसे नट्स, बीज और हेल्दी ऑयल (सरसों, ऑलिव) दिल के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. अच्छा फैट शरीर को मजबूती देता है. वहीं खराब फैट, जो तली-भुनी और पैकेट वाली चीजों में होता है, सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. वहीं अगर शरीर में फैट ज्यादा हो गया तो भी आपको कई तरह की समस्या हो सकती है. जैसे- मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का होना. जरूरी ये है कि फैट को पूरी तरह बंद न करें, बल्कि सही मात्रा में और सही स्रोत से लें.

यह भी पढ़ें: पैरों में इस तरह की समस्या, बड़ी बीमारी का संकेत, ऐसे करें बचाव

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments