होमWellnessBeautyगुलाबी निखार पाने के लिए चुकंदर का ऐसे करें इस्तेमाल, नहीं होगा...

गुलाबी निखार पाने के लिए चुकंदर का ऐसे करें इस्तेमाल, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट्स

Beetroot Beauty Tips: चेहरे की रंगत को बनाए रखने के लिए मंहगे प्रोडक्ट्स की बजाए नेचुरल प्रोडक्ट का सहारा ले सकते हैं. चलिए जानते हैं.

Beetroot Beauty Tips: आज के समय में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है. गोरा रंग रखना चाहता है. लेकिन बदलती लाइफस्टाइल बढ़ता पॉल्यूशन और ऊपर से केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स चेहरे की चमक छीन रहे हैं. ऐसे में कई लोगों के चेहरे का रंगत निखरने की बजाए डल और रूखेपन से भर जाता है.

चेहरे के रूखे होने के बाद चेहरे की स्किन में कसाव, खुजली, पपड़ी जमना, दरारें पड़ना और जलन जैसी समस्याएं परेशान करती हैं. इससे चेहरे पर बारीक रेखाएं और झुर्रियां समय से पहले दिखने लगती हैं, रंगत बेजान हो जाती है और संक्रमण (infection) या एक्जिमा (eczema) का खतरा बढ़ जाता है, जिससे त्वचा खुरदरी हो जाती है. इसलिए चेहरे की रंगत को बनाए रखने के लिए आप मंहगे प्रोडक्ट्स की बजाए नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट का सहारा ले सकते हैं. चलिए जानते हैं.

चुकंदर से चेहरे पर लौटेगा गुलाबी निखार

चुकंदर को अंग्रेजी में बीटरूट भी कहा जाता है. ये चेहरे की बिगड़ी रंगत को निखारने के लिए काफी फायदेमंद है. चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व जैसे आयरन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और बाहर से निखार लाने में मदद करते हैं, जिससे चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी नजर आता है. चाहे तो आप चुकंदर को सलाद के रूप में खाने में शामिल करें, या फिर इसका जूस पिएं. इसके अलावा आप इसका फेस पैक भी बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं.

ऐसे बनाएं चुकंदर का फेस पैक

चुकंदर को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट बना लें. इसमें एक चम्मच दही या अपनी आवश्यकतानुसार गुलाबजल मिला सकते हैं. अगर गुलाबजल नहीं है तो सिर्फ दही से भी काम चल जाएगा. इसका गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा बेसन या शहद भी डालें.

इस पेस्ट को आप चेहरे, गर्दन और टैंनिंग की जगहों पर कुछ देर तक लगा कर रखें. पेस्ट के सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. इस पेस्ट को आप हफ्ते में कम से कम दो बार लगा सकते हैं. चुकंदर का फेस पैक स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करेगा. खास बात यह है कि यह पूरी तरह नेचुरल है और इसके कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलते.

यह भी पढ़ें: Glutathione Injections: क्या आप भी लगवाते हैं ग्लूटाथियोन इंजेक्शन? सेहत को पहुंचाता नुकसान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments