होमHealth Newsबार-बार मीठा खाने का कर रहा मन? ऐसा क्यों होता है, जानें...

बार-बार मीठा खाने का कर रहा मन? ऐसा क्यों होता है, जानें कैसे करें कंट्रोल

How To Control Sugar Cravings: क्या आपको भी बार-बार मीठा खाने का मन करता है? कई बार ये हालात काबू से बाहर हो जाते हैं.

How To Control Sugar Cravings: क्या आपको भी बार-बार मीठा खाने का मन करता है? कई बार ये हालात काबू से बाहर हो जाते हैं और आप अपने आप को रोक नहीं पाते. जब ऐसा होने लगे तो समझ जाइए कि कंडिशन बिगड़ सकती है. ऐसा खासतौर पर तब होता है जब कोई व्यक्ति डायबिटीज की समस्या का शिकार हो. इस तरह की क्रेविंग्स आपको परेशान कर सकती है.

कुछ मामलों में ये अन्य बीमारियों के भी खतरो को बढ़ा सकती है. ऐसे में लोगों का एक सवाल रहता है कि हमारी बॉडी को अचानक इतना मीठा खाने की मांग क्यों होती है. यानी ये क्रेविंग्स क्यों होने लगती है? क्या आप इसकी वजह जानते हैं? अगर नहीं जानते तो घबराइए नहीं ये किस समस्या के कारण होता है आइए डिटेल में जानते हैं.

किस कारण बार-बार मीठा खाने को करता है मन?

पहले ये जान लेते हैं कि मीठा खाने की इतनी तलब बार-बार क्यों उठती है? इसके पीछे का कारण है कि जब हमारी बॉडी में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है. तब हमें ये समस्या परेशान कर सकती है. ऐसे में अगर शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन, फैट, फाइबर, मैग्नीशियम, कोमियम, जिंक या फिर आयरन की कमी ये मीठा खाने की तेज और अधिक क्रेविंग्स हो सकती है. इसे ठीक करने का एक ही उपाय है डाइट में बदलाव. अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को जरूर शामिल कीजिए. इसी के साथ फलों, नट्स, डार्क चॉकलेट का सेवन करें. भरपूर मात्रा में पानी पिएं.

यह भी पढ़ें: क्या इंटरमिटेट फास्टिंग से सच में वजन घटाने में मिलती मदद? इन लोगों को नहीं करना चाहिए फॉलो

गट हेल्थ हो सकती कारण

वहीं अक्सर हमारी गट हेल्थ को लेकर काफी चेतावनियां और सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. दरअसल हमारी आंतों में लाखों तरह के बैक्टिरीया मौजूद होते हैं, ये बैक्टीरिया हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाते हैं. लेकिन जब पेट के अंदर ऐसे बैक्टीरिया की संख्या ज्यादा हो जाती है जो हानिकारक होते तो ये बॉडी में मीठे की क्रेविंग्स को बढ़ाते हैं. इसे डिसबायोसिस कहा जाता है.

कंट्रोल करने का क्या है उपाय?

जाहिर तौर पर जो लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं, वो अक्सर इससे राहत पाने के उपाय खोज रहे होंगे. अगर आप भी इससे राहत पाना चाहते हैं, तो भरपूर मात्रा में पानी पिएं. क्योंकि कई बार ऐसा जब बहुत प्यास लगती है तब भी हो सकता है. डाइट में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं लेकिन डॉक्टर की सलाह से. जब ज्यादा मीठा खाने का मन करें, तो रिफाइंड चीनी के बजाय फल या खजूर खाएं. लाइफस्टाइल में कुछ हलके बदलाव लाएं. जैसे 7-8 घंटे की नींद पूरी करना, रोजाना एक्सरसाइज करना. जिससे की शरीर एक्टिव रहे.

यह भी पढ़ें: सोने से पहले हो रही Ice Cream खाने की क्रेविंग्स? खाने से पहले जान ले नुकसान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments