होमWellnessHome Remediesघुटनों से कट-कट की आवाज आने के पीछे छिपा ये बड़ा कारण!...

घुटनों से कट-कट की आवाज आने के पीछे छिपा ये बड़ा कारण! इन बातों पर तुरंत करें अमल

Knee Pain: घुटनों से कट-कट की आवाज आने की दिक्कत को दूर करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं. दर्द में राहत मिलेगा.

Knee Pain: घुटनों से कट-कट की आवाज़ आना, जिसे डॉक्टरी भाषा में क्रेपिटस कहते हैं. ये घुटनों से कार्टिलेज के घिसने, जोड़ों में चिकनाई की कमी, मांसपेशियों की कमजोरी या ऑस्टियोआर्थराइटिस का शुरुआती संकेत हो सकता है. लेकिन कई मामलों में घुटनों से आवाज आना या फिर घुटनों में दर्द होना कोई बीमारी का संकेत नहीं बल्कि शरीर में कमजोरी का संकेत भी हो सकती है.

घुटनों से कट-कट या चटकने की आवाज आना मुख्य रूप से कैल्शियम, विटामिन डी, और मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है, जो हड्डियों के घनत्व (density) को कम करता है. घुटनों से कट-कट की आवाज आने की दिक्कत को दूर करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं.

घुटनों से कट-कट की आवाज आने के घरेलू उपाय

तिल के लड्डू: अगर किसी के पैर में दर्द है या फिर घुटनों से कट-कट की आवाजे आती हैं, तो आप तिल के लड्डू का सेवन कर सकते हैं. तिल के लड्डू में मुख्य रूप से कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, और जिंक पाया जाता है, जो हड्डियों को घना और मजबूत बनाते हैं. जोड़ों के दर्द में राहत देते हैं और शरीर को प्राकृतिक गर्मी और ऊर्जा प्रदान करते हैं. इसलिए तिल के लड्डू को जरूर खाएं या फिर अपने खाने में शामिल करें ये कैल्शियम की कमी को पूरा करेगा.

रागी की रोटी: रागी में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पया जाता है. ये हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे अच्छा सुपरफूड माना गया है, क्योंकि 100 ग्राम रागी में 344 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो अन्य अनाजों की तुलना में बहुत अधिक है. ये ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने और बढ़ते बच्चों की हड्डियों के विकास में मदद करता है. इसलिए आपको रागी की रोटी बनाकर जरूर खानी चाहिए.

सोयाबीन की बड़ी: सोयाबीन की बड़ी जिसे सोया जंक भी कहा जाता है. वैसे तो ये हाई प्रोटीन फूड की कैटेगरी में आता है लेकिन इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता हैं. इसमें पाए जाने वाला कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाने में मदद करता है और उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस से बचाती है और मजबूती प्रदान करने में सहायक है.

इन बातों पर भी करें अमल

अगर आपके पैरों में या फिर घुटनों में दर्द है तो इस स्थिति में आप कुछ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. स्ट्रेचिंग, जैसे लेग रेज (straight leg raises), हैमस्ट्रिंग कर्ल (hamstring curls), और वॉल स्लाइड्स, जैसी एक्सरसाइज घुटने के दर्द में आराम देती है. लेकिन ध्यान रहे कि इन एक्सरसाइज को आप किसी की देखरेख में ही करें. इसके अलावा आप हल्दी का लेप या फिर सरसों के तेल की मालिश भी कर सकते हैं. सरसों के तेल में लहसुन को पकाकर लगाने पर भी घुटनों की तकलीफ दूर होने में असर दिखता है.

यह भी पढ़ें: Home Remedies For Joint Pain: इन घरेलू नुस्खों से छू मंतर होगा जॉइंट पेन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments