होमDietसोने से पहले हो रही Ice Cream खाने की क्रेविंग्स? खाने से...

सोने से पहले हो रही Ice Cream खाने की क्रेविंग्स? खाने से पहले जान ले नुकसान

Sone Se Pehle Ice Cream Khane Se Kya Hota Hai: रात का डिनर करने के बाद अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग्स होती है. क्या आपको भी ऐसा होता है? डिनर के बाद क्या आपका भी मन करता है कि कुछ मीठा (Sweet) खाने में मिल जाए तो खाना कंप्लीट हो जाए. अब जब मीठा कुछ […]

Sone Se Pehle Ice Cream Khane Se Kya Hota Hai: रात का डिनर करने के बाद अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग्स होती है. क्या आपको भी ऐसा होता है? डिनर के बाद क्या आपका भी मन करता है कि कुछ मीठा (Sweet) खाने में मिल जाए तो खाना कंप्लीट हो जाए.

अब जब मीठा कुछ नहीं बना होता तो अक्सर आइसक्रीम का ख्याल सबसे पहले आता है. ऐसा इसिलए पहला इसे खाकर मीठे की क्रेविंग्स तो दूर होगी ही इसी के साथ काफी ठंडक का भी एहसास होगा. सर्दी हो या फिर गर्मी आइसक्रीम खाना किीसे नहीं पसंद होता. लेकिन अगर आप रोजाना ऐसा कर रहे हैं, तो ये आदत आपकी हेल्थ के साथ कई खिलवाड़ भी कर सकती है.

क्या किसी बीमारी का होंगे शिकार?

अगर सोने से पहले आप आइसक्रीम का सेवन करें तो क्या आपको कोई बीमारी होगी? दरअसल आइसक्रीम में चीनी और फैट की मात्रा अधिक होती है. ऐसे में अगर आप रात के समय इसका सेवन करते हैं, तो आपका शरीर इसे पचाने में काफी समय ले सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सोते समय हमारा शरीर मेटाबॉलिज्म को धीमा रखता है. ऐसे में जिन चीजों में कैलोरी ज्यादा मात्रा में होती है, वो आपके वजन को बढ़ा सकती है. ऐसा ही इस कंडिशन में भी हो सकता है. आपका वजन बढ़ सकता है. हालांकि अगर आप कभी-कबार ऐसा करते हैं, तो वजन नहीं बढ़ेगा लेकिन आदतन यानी रोजाना ऐसा करते हैं, तो पेट की चर्बी और वजन दोनों ही बढ़ सकते हैं.

शुगर लेवल इंक्रीस (Disadvantage of eating ice cream Before Sleep)

क्योंकि आप आइसक्रीम इसलिए खा रहे हैं, क्योंकि मीठा खाने की क्रेविंग्स हो रही है. ऐसे में आइसक्रीम में शुगर की मात्रा कई ज्यादा पाई जाती है. जिससे अचानक आपका शुगर लेवल भी बढ़ सकता है, और कुछ समय के बाद तेजी से गिर भी सकता है. ये उतार-चढ़ाव आपकी स्लीप साइकल पर एक बड़ा इंपैक्ट डाल सकता है. कई लोग बेचैनी, पसीना आना या फिर रात में बार-बार उठने की समस्या से परेशान हो सकते हैं.

गला खराब और खांसी की समस्या

रात में आइसक्रीम खाने से कई बार पेरेंट्स भी अपने बच्चे को रोकते हैं. क्योंकि कई बार ठंडी चीज खाने के साथ खाए तो गला खराब होने का कारण बन सकती है. सर्दी जुकाम हो सकता है. साइनस या फिर किसी एलर्जी से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए ये काफी परेशानी खड़ा कर सकती है. इसलिए रात में आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए.

क्या न ही खाना सही रास्ता?

अगर आप कभी-कबार इसका सेवन करते हैं, तो आपको किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचेगा. लेकिन ऐसे मामले में भी आप डिनर करने के तुरंत बाद ही इसका सेवन करने से बचें. साथ ही बहुत ही ज्यादा मात्रा में इसका इनटेक न ही करें. अगर इस तरह किसी भी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सरकार ने डिजिटल सेवाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया, यूज़र्स को मिलेगा बड़ा लाभ

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments