होमWellnessBeautyGlutathione Injections: क्या आप भी लगवाते हैं ग्लूटाथियोन इंजेक्शन? सेहत को पहुंचाता...

Glutathione Injections: क्या आप भी लगवाते हैं ग्लूटाथियोन इंजेक्शन? सेहत को पहुंचाता नुकसान

Glutathione Injections: एंटी एजिंग ट्रीटमेंट आपकी जान भी ले सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में जानते है क्या है ये इंजेक्शन और इसके साइड इफेक्ट्स.

All About Glutathione Injections: आज के समय में ब्यूटी ट्रीटमेंट्स ने बहुत तरक्की कर ली है. ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में सिर्फ महंगे-महंगे प्रोडक्ट ही शामिल नहीं रहे बल्कि इंजेक्शन से लेकर न जाने क्या कुछ शामिल हो गया. पहले के समय में एंटी एजिंग से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह दी जाती थी. लेकिन अब बोटॉक्स या फिर ग्लूटाथियोन जैसे इंजेक्शन मार्किट में पॉपुलर हो रहे हैं.

ये इंजेक्शन जितने पॉपुलर है उतने ही इनके साइड इफेक्ट्स भी है. ये शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते है. आपको शायद याद होगा एक्ट्रर्स शेफाली जरीवाला की ग्लूटाथियोन इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई थी. जी हां, ये एंटी एजिंग ट्रीटमेंट इस हद तक नुकसानदायक हो सकते हैं कि आपकी जान भी ले सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में जानते है क्या है ये इंजेक्शन और इसके साइड इफेक्ट्स.

क्या है ग्लूटाथियोन इंजेक्शन?

ग्लूटाथियोन इंजेक्शन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट (एंटीऑक्सीडेंट) है, जो त्वचा को गोरा करने, चमक बढ़ाने और झुर्रियों को कम करने के लिए लगवाया जाता है. पिछले कुछ सालों से ये सेलिब्रिटीज और आम लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ये एंटी एजिंग इंजेक्शन है जो स्किन को गोरा करने और बढ़ती उम्र को रोकने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट मार्किट में तेजी से बिक रहा है. इसे IV इन्फ्यूजन के जरिए लोगों को चढ़ाया जाता है.

ग्लूटाथियोन इंजेक्शन के नुकसान

ग्लूटाथियोंन IV इंजेक्शन को सीधे ब्लड में पहुंचाया जाता है. जिससे इसका असर जल्दी देखने को मिलता है. लेकिन इस इंजेक्शन के सेहत को लेकर कई नुकसान भी होते हैं. जैसे,- नर्वस सिस्टम, किडनी और लिवर के कार्य पर बुरा असर डालती है. जब ग्लूटाथियोन को विटामिन सी के साथ मिलाया जाता है, तो यह G6PD की कमी वाले रोगियों में हेमोडायलिसिस का कारण बन सकता है. कुछ सामान्य लक्षण भी हो सकते हैं. जैसे- शरीर में सूजन और ऐंठन, अस्थमा के शुरुआती लक्षण वाले मरीजों को सांस संबंधी समस्याएं होना, स्किन प्रॉबल्म जैसे स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम होने की संभावना होना. स्किन पर एलर्जी होना. वहीं लंबे समय तक ग्लूटाथियोन इंजेक्शन लगवाने से शरीर में जिंक का स्तर गिर जाता है.

कई लोग गोरी चमड़े के पीछे दिवाने रहते हैं, जिसकी वजह से वह ग्लूटाथियोन की सामान्य डोज से ज्यादा मांग करते हैं. इसकी ज्यादा डोज हार्ट संबंधदी बीमारियों को भी बुलावा देता है. बता दें कि अभी तक इस इंजेक्शन को मेडिकल अप्रूवल नहीं मिला है. इस इंजेक्शन को सिर्फ एंटीऑक्सिडेंट के रूप में मान्यता मिली है. जो लोग लाइफस्टाइल बीमारियों से जूझ रहे होते हैं उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ट्रेंड कर रहा ‘फेशियल ड्राई ब्रशिंग’, क्या सच में मिलेगी परफेक्ट जॉलाइन? ट्राई करने से पहले पढ़ें खबर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments