होमHealth Newsक्या आप भी लेते हैं जिम सप्लीमेंट? बढ़ सकता है किडनी फेलियर...

क्या आप भी लेते हैं जिम सप्लीमेंट? बढ़ सकता है किडनी फेलियर का खतरा!

Gym Supplement Kitna Khatarnak Hai: अगर अच्छी सेहत बनानी है तो अच्छी डाइट और एक्सरसाइज सबसे अहम रोल प्ले करती है.

Gym Supplement Kitna Khatarnak Hai: अगर अच्छी सेहत बनानी है तो अच्छी डाइट और एक्सरसाइज सबसे अहम रोल प्ले करती है. क्योंकि जब हमारी बॉडी फिजीकली एक्टिव रहकर काम करती है, तो कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है. साथ ही एक अच्छा लुक भी आप अपने आपका बना सकते हैं. लेकिन आजकल एक ट्रेंड चल पड़ा है. जिम जाना और जिम जाकर सप्लीमेंट्स ले लेने का.

जिम जाकर सप्लीमेंट्स खाकर बॉडी बनाने का एक ट्रेंड सा चल पड़ा है. इस ट्रेंड में कम उम्र के लोग भी फंसते जा रहे हैं. इसके पीछे का कारण है. लोगों को लगता है कि इन सप्लीमेंट्स से जल्द से जल्द बॉडी बना सकेंगे और फिर दोस्तों और लोगों के आगे फ्लेक्स कर सकेंगे. नतीजा इसकी आदत लगती जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कितने नुकसान हो सकते हैं. क्योंकि जब इसे ले रहे होते हैं, तब कोई भी व्यक्ति इसके नुकसान नहीं खोजता सिर्फ फायदा ही दिखाई देता है. इसलिए अगर आप भी जिम जाकर सप्लीमेंट लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काफी काम आने वाली है.

यह भी पढ़ें: लगातार बैठे रहना स्मोकिंग से भी खतरनाक! क्या आप भी फॉलो करते हैं ये रूटीन?

प्रोटीन और क्रिएटिन खाकर बनाएंगे बॉडी

अब इस ट्रेंड में कई युवा फंसते चले जाते हैं. दरअसल युवाओं को ऐसा लगता है कि प्रोटीन और क्रिएटिन पाउडर खाकर अच्छी बॉडी बना सकते हैं. ऐसा मानना है कि इसे खा लेने से शरीर में पोषक तत्व मिल जाते हैं. जिसकी कमी है. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आप इनका इस्तेमाल कर भी रहे हैं, तो पहले ये जानें कि क्या ये हर किसी के लिए जरूरी होता है? जब कम उम्र वाले युवा इनका सेवन करते हैं, तो उनकी जान को खतरा भी हो सकता है. कई केस में जान भी चली जाती है. अगर आप इनका सेवन बिना किसी गाइडेंस के करते हैं, तो क्या परिणाम आपको भुगतने पड़ सकते हैं? ये जानकारी आपके काम आ सकती है.

क्या होता है क्रिएटिन?

अब पहले जान लेते हैं कि आखिर क्रिएटिन होता क्या है. तो बता दें कि ये एक ऐसा कंपाउंड होता है जो जब हम वर्कआउट करते हैं तो हमारी मसल्स को तुरंत एनर्जी देता है. हालांकि ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इसे सीमित मात्रा में लेते हैं, तो ये सेफ है. लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी खतरनाक हो सकते हैं.

अब ऐसे में अगर आप गलत तरह से क्रिएटिन और प्रोटीन दोनों एक साथ लेते हैं, तो ये अंदर से हमारे शरीर पर अधिक प्रेशर डालते हैं. साथ ही, इनके गलत व अनियमित इस्तेमाल से वॉटर बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इतना ही नहीं अधिक सप्लीमेंट्स के इस्तेमाल से मसल्स भी टूटने लगते हैं. जो बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं. इतना ही नहीं कुछ मामलों में किडनी फेलियर जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. इसलिए जब भी सप्लीमेंट ले तो किसी एक्सपर्ट की गाइडेंस जरूर लें.

यह भी पढ़ें: युद्ध ने खड़ी की दवाओं की सप्लाई चेन में परेशानी! WHO ने दी बड़ी वॉर्निंग

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments