होमHealth Newsलगातार बैठे रहना स्मोकिंग से भी खतरनाक! क्या आप भी फॉलो करते...

लगातार बैठे रहना स्मोकिंग से भी खतरनाक! क्या आप भी फॉलो करते हैं ये रूटीन?

These Habits Makes You Age Faster: लोगों के बीच हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना और उसके प्रति जाग्रुकता फैलना एक ट्रेंड बन चुका है.

These Habits Makes You Age Faster: लोगों के बीच हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना और उसके प्रति जाग्रुकता फैलना एक ट्रेंड बन चुका है. लोग इसे अपना तो रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके फिट नहीं हो पा रहे. इसके पीछे का कारण क्या है? तो बता दें कि हम फिट तो होना चाहते हैं, लेकिन अपनी डेली लाइफ की आदतों में बदलाव नहीं करना चाहते. यही आदतें प्रॉब्लम क्रिएट करती है.

आज की यूथ सबसे बड़ी प्रॉब्लम उम्र बढ़ने की झेल रही है. जी हां कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां आ जाना, बालों का सफेद हो जाना. सरल भाषा में कहा जाए तो समय से पहले ही ये आदतें व्यक्ति को बूढ़ा बना दे रही हैं. अब ये हमारे अंदरूनी सेल्स को भी काफी नुकसान पहुंचाती है, क्या इसके बारे में आप जानते थे? अगर नहीं तो घबराइए नहीं आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाली है. जानेंगे कि कैसे आप कम उम्र में बूढ़े बनते जा रहे हैं.

अब बदलनी होगी ये आदत

डेली लाइफ की अपनी आदतों में अगर आपको सुधार लाना है, तो सबसे पहले लंबे समय तक बैठे रहने वाली इस आदत को बदलना होगा. सभी जानते हैं कि जब हम कामकाज करते हैं, तो लंबे समय तक बैठे रहते हैं. इसपर कई स्टडीज हुई है. इन स्टडीज में 10 लाख लोगों को शामिल किया गया था. जानकारी के अनुसार ये वही लोग थे जो 8 घंटे लगातार बैठे रहने का काम कर करते थे. यानी इन 8 घंटों में कोई एक्सरसाइज नहीं, नतीजा मोटापे का खतरा बढ़ा. ये खतरा उतना गंभीर था जितना स्मोकिंग करने के बाद होता है.

अब सवाल ये कि आखिर करें तो करें क्या? क्योंकि काम ही ऐसा है कि लगातार बैठना पड़ता है. इसका जवाब है कि अगर आप 8 घंटे के समय में महज 60 या फिर 75 मिनट भी फिजिकल एक्टिवीटी कर लेते हैं, तो इस खतरे को कम कर सकते हैं. इसके पीछे का भी कारण है. जब हम लगातार एक ही जगह बैठे रहते हैं, तो ये हमारा मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है. नतीजा शरेर के डीएनए में मौजूद टेलोमीयर तेजी से छोटे होते जाते हैं यही कारण बनते हैं फास्ट एजिंग के.

यह भी पढ़ें: DDH क्या है? वरुण धवन की बेटी हो चुकी शिकार, जानें लक्षण

सोने के पैटर्न में करें बदलाव

सिर्फ यही तक सिमीत नहीं है, काम के कारण हम लोगों ने नींद के पैटर्न में भी काफी बदलाव किया है. क्योंकि हम सोचते हैं कि कम सोकर अधिक प्रोडक्टिवीटी ला सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. एक रिपोर्ट के अनुसार हमें अपनी एज के अनुसार ही नींद लेना बहुत जरूरी होता है. लेकिन लोग नींद को इग्नोर कर देते हैं. लिहाजा हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ती चली जाती है. इतना ही नहीं लगातार स्ट्रेस में रहना भी हमारी हेल्थ को खराब कर रहा है. दरअसल लंबे समय तक स्ट्रेस में रहना कोर्टिसोल हार्मोन को बढ़ा देता है. नतीजा ये हमारी स्किन पर अफेक्ट डालता है. जिसके कारण आप बार-बार पूछते हैं कि ‘यार चेहरे पर झुर्रियां आ गई क्या करूं’.

इन दो आदतों पर भी रखें ध्यान

अब इस खराब लाइफस्टाइल में एक आदत सबसे खराब है स्क्रीन टाइम, हमारा स्क्रीन टाइम इतना बढ़ गया है. जैसे लगातार मोबाइल या फिर लैपटॉप का इस्तेमाल. ये हमारे नींद के पैटर्न को बिगाड़ता है. क्योंकि इनसे निकलने वाली ब्लू लाइट रेज हमारी स्किन पर असर डालती है. वहीं एक आदत कम पानी पीने की. जब हम पानी कम पीते हैं, तो ये डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम को बढ़ाता है. यही हमारी स्किन पर असर डालता है. शरीर के कई जरूरी फंक्शन काम करना बंद कर देते हैं.

यह भी पढ़ें: World Bipolar Day: बार-बार मूड स्विंग होना बाइपोलर डिसऑर्डर का संकेत! समय रहते करें पहचान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments