होमExplainersगर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं पथरी के मामले? इन लोगों को...

गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं पथरी के मामले? इन लोगों को सबसे अधिक परेशान करती है ये समस्या

Kidney Stone In Summer: गर्मियों का मौसम आ चुका है. लोगों को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना पड़ता है. डिहाइड्रेशन, अधिक पसीने आना, थकान होना.

Kidney Stone In Summer: गर्मियों का मौसम आ चुका है. लोगों को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना पड़ता है. डिहाइड्रेशन, अधिक पसीने आना, थकान होना. इस तरह की प्रॉब्लम्स परेशान करती हैं. इसी मौसम में जब हम तेज धूप में बाहर निकलते हैं, तो पानी की कमी भी महसूस होती है. जिसे हम डिहाइड्रेशन कहते हैं. हम इसे डिहाइड्रेशन समझते हैं और इग्नोर कर देते हैं.

अगर इस प्रॉब्लम को सिर्फ आप डिहाइड्रेशन ही समझ रहे हैं, तो हो सकता है कि आप गलत न हो. दरअसल ऐसी छोटी सी ही गलती आगे चलकर एक गंभीर समस्या को जन्म दे सकती है. जिसे आप किडनी स्टोन यानी पथरी के नाम से जानते हैं. डिहाइड्रेशन रथरी का कारण बन सकती है. ऐसे में आप इससे कैसे बचाव कर सकते हैं? आज हम इसी पर डिटेल जानकारी देने आए हैं. चलिए शुरू करते हैं.

क्यों आता है पसीना?

गर्मियों में हमारी बॉडी का टेंप्रेचर भी बदल जाता है. यानी जैसे-जैसे टेंप्रेचर बढ़ता जाता है वैसे ही हमारी बॉडी खुद को ठंडा रखने के लिए पसीना बहाने लगती है. अब ये भी तब होगा जब हम अधिक मात्रा में पानी पिएंगे. लेकिन आजकल लोगों का लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि लोग पानी पीना याद नहीं रख पाते. नतीजा अगर आप पानी की सही मात्रा नहीं पी पाते, तो शरीर के अंदर ऐसे बदलाव शुरू होने लग जाएंगे. यही किडनी बनने का खतरा बढ़ा देते हैं. यही एक कारण है कि गर्मियों में किडनी स्टोन के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं.

यह भी पढ़ें: लगातार बैठे रहना स्मोकिंग से भी खतरनाक! क्या आप भी फॉलो करते हैं ये रूटीन?

पानी नहीं पिएंगे तो होगी समस्या

जब हमारा शरीर गर्मी के मौसम में पसीना बहाता है. इसका कारण हमने जान लिया. लेकिन अब जो शरीर से पानी निकला उसकी भरपाई कैसे होगी? आप पानी पिएंगे तो उसकी भरपाई हो पाएगी. लेकिन पानी का इनटेक लोगों का काफी कम है. जिसके कारण किडनी के पास फिल्टर करने के लिए पर्याप्त तरल नहीं बचता. नतीजा पानी की कमी, इस वजह से हमारे यूरिन पास करने की भी क्षमता कम हो जाती है. हमारा यूरिन गाढ़ा हो जाता है. नतीजा इसमें कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसे तत्व जमा हो जाते हैं. यही तत्व आगे चलकर पथरी का रूप ले लेते हैं.

ऐसे लोग रखें खास ख्याल

अब गर्मियों के मौसम को देखते हुए कुछ लोगों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए. जैसे जो कम पानी पीते हैं. या फिर जिनके परिवार में पहले किसी को पथरी हो चुकी हो. जो लोग अधिक नमक का सेवन करते हैं. नॉन वेज प्रोटीन या फिर ऑक्सालेट वाली चीजें खाते हैं. या फिर ऐसे लोग जो मेटाबॉलिक सिंड्रोम या फिर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या का सामना कर रहे हों.

ऐसे लोगों में किडनी स्टोन का खतरा अधिक रहता है. आप बचाव का रास्ता पूछेंगे तो साफ है. दिन में 3 से 4 लीटर तक पानी पिएं, अपने यूरिन के रंग का ध्यान रखें. नमक और तली भुनी चीजें कम करें, ज्यादा प्रोटीन या फिर ऑक्सालेट वाली चीजों को खाने से बचें. साइट्रेट युक्त फल जैसे नींबू और संतरा शामिल करें और तेज गर्मी में भारी एक्सरसाइज करने से परहेज करें.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियां भागेगी दूर, आयुष मंत्रालय ने योग प्रोटोकॉल किए जारी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments