होमHealth Newsडायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियां भागेगी दूर, आयुष मंत्रालय ने योग प्रोटोकॉल...

डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियां भागेगी दूर, आयुष मंत्रालय ने योग प्रोटोकॉल किए जारी

Yoga Protocols: सरकार ने लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से योग महोत्सव 2026 कार्यक्रम में योग प्रोटकॉल जारी किए हैं.

Yoga Protocols: सरकार ने लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से योग महोत्सव 2026 कार्यक्रम में योग प्रोटकॉल जारी किए हैं. इनका उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक बनाना और शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत करना है.

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने नई दिल्ली में योग महोत्सव-2026 की शुरुआत की. यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100 दिन की उलटी गिनती की शुरुआत के उपलक्ष्य में रखा गया. इस मौके पर मंत्री ने गैर-संचारी रोगों और अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए 10 योग प्रोटोकॉल लॉन्च किए. इनका उद्देश्य है कि बच्चे, युवा, बुजुर्ग और अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोग अपने हिसाब से योग कर सकें और स्वस्थ रह सकें. उन्होंने कहा कि योग से शरीर और मन दोनों मजबूत होते हैं और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है.

योग को पूरी दुनिया में मिली पहचान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को आज पूरी दुनिया में पहचान मिली है. योग न सिर्फ एक व्यायाम है, बल्कि यह एक ऐसा तरीका है जो मानसिक शांति, फिटनेस और इमोशनली स्ट्रॉग करता है. कोरोना जैसे कठिन समय में भी योग ने लोगों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद की थी.

इस कार्यक्रम में हवाई यात्रा के लिए योग नाम का एक खास 5 मिनट का प्रोटोकॉल भी शुरू किया गया. इसमें आसान योगासन, सांस लेने के अभ्यास और ध्यान शामिल हैं, जिससे यात्रा के दौरान थकान और तनाव कम किया जा सके.

इसके अलावा योग 365 अभियान भी शुरू किया गया है, जिसके तहत लोगों को रोजाना मुफ्त ऑनलाइन योग सत्र मिलेंगे. इसका मकसद है कि लोग योग को अपनी रोज की आदत बना सकें। एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जिससे लोग आसानी से इसमें जुड़ सकते हैं.

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि अब एक AI आधारित टूल तैयार किया गया है, जो लोगों को सही तरीके से योगासन करने में मदद करेगा. इससे योग सीखना और आसान हो जाएगा.

इस आयोजन में करीब 1500 लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही योग, बुजुर्गों के स्वास्थ्य, योग बिजनेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर चर्चा भी हुई. कुल मिलाकर, योग महोत्सव-2026 का उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ना और पूरी दुनिया में स्वस्थ जीवन का संदेश फैलाना.

नए Yoga Protocols जारी करने से क्या होगा?

बता दें कि भारत में गैर-संक्रामक बीमारियां, जैसे- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, और दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. जिनमें से लगभग दो-तिहाई मौतें इन्हीं बीमारियों से होती हैं. वहीं बदलती जीवनशैली में लोगों का हेल्दी रहना मुश्किल रहना हो गया है. बदलता जीवन न सिर्फ इन बीमारियों को न्यौता देता है बल्कि लोगों में मेंटल इनलेस भी बढ़ा रहा है. इन सभी कारणों को देखते हुए सरकार ने नए योग प्रोटकॉल जारी किए हैं. नए योग प्रोटकॉल एक सिस्टमेटिक ट्रेनिंग सिस्टम के रूप में काम करेगा. आम लोगों के लिए इसे आसान और व्यवहारिक बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: High Blood Pressure: हर्बल चाय ब्लड प्रेशर करता कंट्रोल! रिसर्च में हुआ खुलासा

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments