होमHealth NewsOmicron Subvariant Cicada: अमेरिका से सामने आया Cicada वायरस कितना खतरनाक? जानें...

Omicron Subvariant Cicada: अमेरिका से सामने आया Cicada वायरस कितना खतरनाक? जानें इसके लक्षण

Omicron Subvariant Cicada: अमेरिका में कोरोनावयरस ने लोगों के बीच दहशत फैला दी है. इस नए वेरिएंट ने लोगों की चिंता बढ़ाना शुरू कर दिया है.

Omicron Subvariant Cicada: अमेरिका में कोरोनावयरस ने लोगों के बीच दहशत फैला दी है. इस नए वेरिएंट ने लोगों की चिंता बढ़ाना शुरू कर दिया है. जानकारी के लिए बता दें कि कोविड के इस नए वेरिएंट को ‘सिकाडा’ दिया गया है. साइंटफिक भाषा में इसे BA.3.2 स्ट्रेन कहा जा रहा है, जो ओमिक्रॉन का ही एक सब-वेरिएंट है. इसपर चिंता इसलिए जताई जा रही है, क्योंकि हेल्थ एजेंसियों का कहना है कि ये सब वेरिएंट अमेरिका के कई राज्यों में फैल चुका है.

जैसे ही इस सब वेरिएंट के फैलने की बात सामने आी वैसे ही इसको लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई. दरअसल इसपर सवाल उठने लगे कि आखिर ये कितना खतरनाक है और इसका प्रभाव कहां तक पड़ने वाला है. इसके लक्षण क्या है? आइए डिटेल में इसके बारे में जानते हैं. क्योंकि सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा जारी है, लोगों के बीच इस वायरस को लेकर काफी डर पैदा हो रहा है.

क्यों दिया गया सिकाडा नाम?

आपको बता दें कि इस वेरिएंट का सबसे पहला केस साल 2025 के जून में नीदरलैंड से आया था. जब इसका इंफेक्शन एक यात्री में पाया गया. ये वायरस काफी समय तक अंडरग्राउंड रहा था और अचानक से सामने आया. जिसके कारण इसे सिकाडा नाम दिया गया है. दरअसल सिकाडा एक कीड़े को कहा जाता है. जो सालों बाद जमीन से बाहर आते हैं, ये वायरस भी इसी तरह सामने आया जिस कारण इसका नाम सिकाडा रखा गया है. साइंटिस्ट का इसपर कहना है कि ये वेरिएंट काफी ज्यादा म्यूटेड हैं और इसमें 70 से 75 तक म्यूटेशन पाए गए हैं, जो इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट के मामले, जानें क्या भारत को भी है इसका खतरा?

क्या ज्यादा खतरनाक है इसके लक्षण?

एक सवाल ये भी आता है कि क्या इसके लक्षण काफी खतरनाक है? तो इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके लक्षण कोविड के अन्य वेरिएंट्स की तरह ही हैं. यानी इसमें भी खांसी, बुखार, ठंड लगना, गले में खराश होना, नाक बंद होना, सांस लेने में दिक्कत होना, टेस्ट चले जाना, थकान, सिरदर्द और पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स होना. इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं.

लोगों को अलर्ट रहने की दी सलाह

जानकारी के अनुसार कई स्टडी रिपोर्ट में जानकारी सामने आई कि ये एंटीबॉडी से बच निकलने की क्षमता रखता है. अब इसपर एक सवाल ये भी आता है कि मौजूदा वैक्सीन कितनी प्रभावी है और कितनी सेफ्टी दे पाएगी. हालांकि फिलहाल रिसर्च जारी है. साइंटिस्ट लगातार निगरानी बनाए हुए हैं. उधर हेल्थ एजेंसियों ने भी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये भले ही सामान्य हो लेकिन इसका इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है. जिसे देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है. जिसके कारण किसी भी खतरे से आसानी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: High Blood Pressure: हर्बल चाय ब्लड प्रेशर करता कंट्रोल! रिसर्च में हुआ खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments